गैरसेंण में धामी सरकार ने विधायकों और राज्य आंदोलनकारियों को दी बड़ी सौगात, कैबिनेट ने लिए ये फैसले

बजट सत्र शुरू होने के बाद धामी सरकार की कैबिनेट बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें विधायक निधि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए करने के साथ ही सरकारी नौकरी में राज्य आंदोलनकारियों की मांग 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी दे दी है।

cabinet decisions pushkar dhami government Gairsen MLA fund Rs 5 crore state agitators reservation

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण पहुंचते ही धामी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। सोमवार को बजट सत्र शुरू होने के बाद धामी सरकार की कैबिनेट बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें सरकार ने विधायकों को बड़ी सौगात देते हुए विधायक निधि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए करने के साथ ही लंबे समय से सरकारी नौकरी में राज्य आंदोलनकारियों की मांग 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी दे दी है।

राज्य आंदोनकारियों को नौकरी में 10% आरक्षण का बड़ा फैसला

धामी सरकार की सोमवार को गैरसेंण में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। कैबिनेट ने विधायकों की लंबे समय से उठ रही मांग विधायक निधि को बढ़ाकर 5 करोड़ कर दी हे। इसके साथ ही राज्य आंदोनकारियों को नौकरी में 10% आरक्षण का बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का वर्ष 2011 से लाभ नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में इस विधेयक को मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया था, लेकिन राजभवन की ओर से कुछ आपत्ति के बाद इसे वापस लौटा दिया गया। एक बार फिर राज्य सरकार ने इस पर पहल की है। इसके साथ ही कैबिनेट ने सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये की जगह 50 लाख रुपये एक साल में दिए जाएंगे। साथ ही महिला मंगल दल को मिलने वाली राशि को 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+