अयोध्या के बाद बदरीनाथ सीट भी हारी BJP, जानिए कौन हैं राजेंद्र भंडारी जो भाजपा के पाले में जाकर हार गए
Congress Won Uttrakhand Seat: उत्तराखंड की बदरीनाथ सीट पर भी कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस के लखपत बुटोला ने भाजपा के राजेंद्र भंडारी को करीब 5 हजार वोटों से शिकस्त दी है।
राजेंद्र भंडारी पहले कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से विधायक चुनकर आए थे। लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा के पाले में चले गए।

भाजपा ने उपचुनाव में राजेंद्र भंडारी को टिकट दिया लेकिन इस बार वे चुनाव हार गए। लखपत बुटोला की ईमानदार छवि और सरलता को बदरीनाथ सीट की जनता ने मुहर लगाई है।
बदरीनाथ सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। कांग्रेस ने इस बार नए चेहरे लखपत बुटोला पर दांव लगाया। 2022 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राजेंद्र भंडारी ने जीत हासिल की थी। लोकसभा चुनाव से पहले राजेंद्र भंडारी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।
अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन नए चेहरे लखपत को जीत मिली। पुराने चुनाव प्रचार में कांग्रेस ने इसी बात पर फोकस किया कि राजेंद्र भंडारी दलबदलू हैं, जनता ने इस बात को स्वीकार करते हुए भंडारी को नकार दिया।
चमोली के पोखरी ब्लॉक के नैली ऐंथा गांव के राजेंद्र भंडारी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे। वर्ष 2002 से 2007 तक वे चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। वर्ष 2007 में नंदप्रयाग विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीते और भाजपा की खंडूड़ी सरकार में 2012 तक मंत्री बने। राजेंद्र भंडारी ने 2012 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया और कांग्रेस के टिकट पर बदरीनाथ से चुनाव लड़कर विधायक निर्वाचित हुए।
तब वे हरीश रावत सरकार में कृषि मंत्री रहे। वर्ष 2017 के चुनाव में महेंद्र भट्ट ने राजेंद्र भंडारी को चुनाव में हरा दिया था। जबकि 2022 में राजेंद्र भंडारी ने भाजपा के महेंद्र भट्ट को चुनाव हरा दिया। लेकिन लोकसभा चुनाव में पाला बदलकर भाजपा ज्वाइन की। महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही अब राज्यसभा सदस्य हैं।
सोशल मीडिया में इस जीत के बाद काफी लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई यूजर इस बात पर जोर दे रहे हैं कि बीजेपी पहले अयोध्या हारी, और अब बद्रीनाथ में कांग्रेस की जीत। ऊपर वाले का संदेश साफ है। धर्म के ठेकेदारों की दुकान अब नही चलेगी। एक यूजर लिखते हैं कि बीजेपी सिर्फ धर्म के नाम पर वोट का व्यापार करती है,जिसको जनता ने बखूबी समझ लिया है और बीजेपी को हराकर उसका जवाब दे रही है।
BJP पहले अयोध्या हारी, और
अब बद्रीनाथ में कांग्रेस की जीतऊपर वाले का संदेश साफ है!!
— Srinivas BV (@srinivasiyc) July 13, 2024
धर्म के ठेकेदारों की दुकान अब नही चलेगी..












Click it and Unblock the Notifications