Nainital: नैनीताल में बड़ा हादसा, 32 लोगों से भरी बस खाई में गिरी, बचाव अभियान जारी
Nainital Accident News: उत्तराखंड के नैनीताल में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। 30 से ज्यादा लोगों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे की सूचना के तुरंत बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंच गईं।
जानकारी के अनुसार बस में 32 सवारियां थी, जो कि बेकाबू होकर खाई में गिर गई। जिसके बाद लोगों को बचाने के लिए SDRF का राहत और बचाव अभियान जारी है।

दरअसल, रविवार को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसके बाद तुरंत मौके पर टीम पहुंच गई और लोगों को बचाने का अभियान शुरू कर दिया।
Recommended Video
बस में 32 लोग सवार थे, जो हिसार (हरियाणा) से नैनीताल घूमने आए हुए थे। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। बस में सवार लोगों में से 18 लोगों घायलावस्था में रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।
फिलहाल कुछ को लोगों को अभी खोजा जा रहा है, यह हादसा बेहद खतरनाक था ऐसा बताया जा रहा है।
पिथौरागढ़ में हादसा, 8 लोग दबे
वहीं इससे पहले पिथौरागढ़ से एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में चट्टान के गाड़ी में गिरने से 8 लोग दबे गए, जिनको बचाने के लिए रेस्क्यू टीम का अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार थक्ती झरने के पास पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से एक गाड़ी दब गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय गाड़ी में 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जो कि इस हादसे में चट्टान के नीचे आकर दब गए।












Click it and Unblock the Notifications