Budget 2025: लाड़ली बहन योजना जैसे मिले पूरे देश में महिलाओं को फायदा,जानिए देहरादून में आधी आबादी को क्या आस

Budget 2025: 1 फरवरी को आम बजट पेश होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी को खास उम्मीदें जगी हुई है। खासकर आधी आबादी यानि महिलाओं को आम बजट से काफी उम्मीदें हैं। महिलाओं को किचन से लेकर घर का सारा ध्यान रखना होता है। ऐसे में महिलाओं के लिए साल भर में एक बार आने वाला बजट सबसे महत्वपूर्ण है।

देहरादून में महिलाओं को बजट से क्या आस है। इस पर वन इंडिया ने हर वर्ग की महिलाओं से बातकी। महिलाओं को बजट किचन फ्रैंडली चाहिए होता है। जिससे वे आसानी से घर चला सकें। महिलाओं का कहना है कि इसके लिए जरूरी है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक महिला होने के नाते भी गृहणियों पर विशेष ध्यान दें।

Budget 2025 Women country get benefits like Ladli Behan Yojana know what hope Dehradun

साथ ही एमपी की तरह सभी महिलाएं चाहती हैं कि लाड़ली बहन योजना की तरह केंद्र सरकार भी कोई योजना लांच करे। जिससे महिलाओं को घर चलाने में आसानी हो। बालावाला की निवासी सीमा तिवारी ने कहा कि बजट से बहुत उम्मीद है। बजट को महिलाओं की किचन फ्रैंडली होना चाहिए। जिससे परिवार चला सकें। इसके साथ ही वे मानती हैं कि सरकार को महिलाओं पर आधारित अन्य केंद्रीय योजनाओं पर भी फोकस करना चाहिए।

साथ ही महंगाई पर लगाम लगनी जरूरी है। मीरा दानू चाहती हैं कि बजट में महिला सुरक्षा पर फोकस करना चाहिए। महिला सुरक्षा बड़ा मसला है, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। मंजू रावत कहती हैं कि बजट में गैस, सिलेंडर पेट्रोल आदि घरेलू और रोजाना की चीजों को सस्ता करने का प्रावधान होना चाहिए। अनुष्का कहती हैं​ कि हमारे प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाएं पहाड़ में रहती हैं।

जिनकी दिनचर्या काफी मुश्किल भरी होती है। उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं, ऐसे में सरकार को उन महिलाओं की सुविधाओं पर फोकस करना होगा। साथ ही युवती या महिलाओं के लिए सुरक्षा का एप सरकार को लांच करना चाहिए। जो मुफ्त हो और सारी सुविधाएं एक क्लिक पर मिल जाए। बाला चौधरी का कहना है कि बच्चे बेरोजगार होते जा रहे हैं। सरकार को महिलाओं और युवाओं पर ज्यादा प्रावधान करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+