Budget 2024: उद्यमियों को बजट से आस, मोदी सरकार से उत्तराखंड के टूरिस्ट हब को लगेगे पंख- पंकज गुप्ता
केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज अंतरिम बजट पेश कर दिया गया है। बजट को काफी संतुलित माना जा रहा है। उत्तराखंड के लिहाज से बजट कैसा है और बजट से उत्तराखंड को क्या मिला। इसको लेकर वन इंडिया ने इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता से बातचीत की।

इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने का कहना है कि केंद्रीय बजट में जो बातें कही गई है, उस हिसाब से उत्तराखंड प्रदेश के हिसाब से आइकोनिक टूरिस्ट सेंटर को विकसित करने के लिए केन्द्रीय सरकार पैसा उपलब्ध करवायेगी। इससे उत्तराखण्ड राज्य में भी टूरिस्ट हब का विकास सम्भव हो पायेगा जो कि प्रदेश के विकास एवं आर्थिकी मे सहायक होगे।
पंकज गुप्ता ने कहा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के उद्यमियो ने न केवल बजट की सराहना की बल्कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष करों मे किसी भी प्रकार का कोई बदलाव ना करने के फैसले को आने वाले समय के लिये एक अच्छा कदम बताया। बताया कि इण्डस्ट्रीज एसौसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड (IAU) के द्वारा अपने सदस्यों के साथ केन्द्रीय बजट 2024-25 का सीधा प्रसारण देखा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किया गये केन्द्रीय बजट 2024-25 का उपस्थित सभी उद्यमियो द्वारा स्वागत करते हुये इसको दूरदर्शी, विकासमुखी एवं सराहनीय बजट के रूप में बताया गया। गुप्ता ने बताया वित्तमंत्री के द्वारा आज पेश किये गये बजट में विशेषकर गरीब, महिलायो, युवा एवं अन्नदाताओं पर बल दिया गया है और उनके लिये विशेष प्रावधान किये गये है। यह अपने आप में सराहनीय कदन है।
बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर Capital Expenditure 11.12 लाख करोड़ रूपये का प्रावधान है, जिससे कि आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य विकास योजनाओ के लिये यह अच्छी रकम उपलब्ध हो सकेगी। हालांकि बजट में किसी प्रकार के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष करों में कोई बदलाव नही किये गये है
लेकिन जो सबसे उत्साहवर्धक बात बजट में की गयी है वह 1 लाख करोड़ का इनोवेटिव टैक्नोलॉजी फंड Innovative Technology Fund की स्थापना की गयी है इस फंड के माध्यम से निजी क्षेत्र के उद्योग न केवल अनुसंधान के माध्यम से नये उत्पाद विकसित कर पायेगे बल्कि नये तरीके के इनोवेटिव उत्पादो का विकास कर औद्योगिकरण को और मजबूत करेगे।
इस योजना का लाभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगो को अत्याधिक मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि हमारा मानना है कि यह अंतरिम बजट है। जुलाई माह मे पूर्ण बजट आयेगा उसमे और रियायते और सरलीकरण किया जायेगा ऐसा हम सभी का मानना है।












Click it and Unblock the Notifications