उत्तराखंड में भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए कब तक पूरी होगी चयन प्रक्रिया

उत्तराखंड में भाजपा जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने जा रही है। माना जा रहा है कि 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी। इसको लेकर पार्टी के अंदर सुगबुगाहट तेज हो गई है। मार्च महिनें से भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा जारी है।

पहले मंत्रिमंडल विस्तार और फिर भारत पाकिस्तान तनाव की वजह से भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव टाल दिया। लेकिन अब एक बार फिर भाजपा के अंदरखाने इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी इसके संकेत दिए हैं।

BJP will soon get new state president uttarakhand know when selection process will be completed

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूछे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, संगठन चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है,14 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं और शेष के कार्यक्रम की जानकारी शीघ्र जारी कर दी जाएगी। चूंकि पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना का ज़बाब देना बहुत आवश्यक था। यही वजह है कि इस दौरान संगठन कार्य को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था, और अब शेष प्रक्रिया की जल्दी घोषणा हो जाएगी।

उत्तराखंड में 30 अप्रैल प्रदेश अध्यक्ष चयन की डेडलाइन तय की गई थी। अब इस डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब 15 जून तक उत्तराखंड बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम आतंकी हमले और फिर 'ऑपरेशन सिंदूर' की वजह से तमाम चीजें प्रभावित हुईं हैं। अब सामान्य होते ही फिर से संगठन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

संभावना जताई जा रही है कि 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी। जिसके बाद एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नाम फिर से सक्रिय हो गए हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा विधायक विनोद चमोली, खजानदास, महामंत्री आदित्य कोठारी समेत कई नाम चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+