बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा, 4 जिलों के अल्पसंख्यक वोट पर नजर

बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का उत्तराखंड दौरा,4 जिलों के अल्पसंख्यक वोट पर बीजेपी की नजर

देहरादून, 8 सितंबर। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी हर वर्ग को अपने पक्ष में करने के लिए रणनीति में जुट गई है। उत्तराखंड के 4 जिलों में अल्पसंख्यक वोटरों को टारगेट करने के लिए बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी बुधवार को उत्तराखंड दौरे पर रहे। जमाल सिद्दीकी के स्वागत में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट से देहरादून तक स्वागत किया। इस दौरान जमाल सिद्दीकी ने पार्टी की छवि और मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने विपक्ष पर बीजेपी की कम्युनल छवि को लेकर जोरदार हमला किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद भी कियाा

BJPs Minority Morcha National President Jamal Siddiquis visit to Uttarakhand BJP eyes on minority vote of 4 districts

बीजेपी पर कम्युनल का आरोप लगाना गलत
चुनाव से पहले एक तरफ जहां हिंदुत्व वोट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है, तो वहीं बीजेपी प्रदेश में सबसे पहले अल्पसंख्यक वोट को भी अपने पक्ष में करने की रणनीति में जुट गई है। बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का उत्तराखंड दौरा भी इसी कड़ी से जोड़ा जा रहा है। जमाल सिद्दीकी ने कहा कि विपक्ष बीजेपी पर कम्युनल होने का आरोप लगाती है। लेकिन बीजेपी के फाउंडर मेंबर में अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी के साथ पार्टी के पहले महासचिव सिकंदर बख्त भी शामिल थे। जो कि बाद में राज्यपाल पद पर भी रहे। उन्होंने कहा कि अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाने की पैरवी भी बीजेपी ने ही की थी। ऐसे में बीजेपी को कम्युनल कहना गलत होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के लिए कई योजनाओं लांच कर चुकी है। साथ ही उत्तराखंड की सरकार भी अल्पसंख्यकों के हित में काम कर रही है। इस दौरान उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में संवाद के जरिए जोश भरने का काम भी कियाा उत्‍तराखंड के प्रदेश प्रवक्‍ता सादाब शम्‍स ने कहा कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का दौरा कार्यकर्ताओं मेंं नया जोश भरने का काम करेगाा इसके साथ ही अल्पसंख्यकों का पार्टी के प्रति सम्‍मान बढाने के लिए वे एकजुट हैं।

4 जिलों में अल्पसंख्यक वोटर

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक का पूरे प्रदेश में 13 प्रतिशत वोट है। इसमें सबसे ज्यादा यूएसनगर में 37 और हरिद्वार में 32 परसेंट वोट शेयर है। इसके अलावा नैनीताल में 19 और देहरादून में 17 परसेंट वोट है। ऐसे में बीजेपी की नजर इन जिलों की विधानसभाओं पर है। इन जिलों में अल्पसंख्यक वोटर पर कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी भी फोकस कर रही है। जो कि बीजेपी की कम्युनल छवि को लेकर वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी। साथ ही पिरान कलियर और मंगलौर सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी की जीत की संभावनाओं को तलाशते हुए भी सभी दल इन सीटों पर फोकस करेंगे। ऐसे में बीजेपी इन दोनों सीटों को अपने कब्जे में लेने के लिए कोशिश में जुट गई है। इसी के तहत बीजेपी अल्पसंख्यक वोटर्स को रिझाने के लिए उत्तराखंड पर फोकस कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+