उत्तराखंड चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, खटीमा से चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी
देहरादून, 20 जनवरी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 70 सीटों वाले उत्तराखंड में एक चरण में मतदान होगा, यहां 14 फरवरी को वोटिंग की जाएगी। बीजेपी की पहली लिस्ट में सीएम पुष्कर धामी की सीट भी फाइनल कर दी गई है। उम्मीदवार सूची के मुताबिक धामी को खटीमा सीट से पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। पहली लिस्ट में अभी 70 सीटों में से 59 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी गई है।

प्रदेश के अन्य बीजेपी नेताओं की बात करें तो सुबोध उनियाल को नरेन्द्र नगर से प्रत्याशी बनाया है, प्रीतम सिंह पंवार सीट धनौल्टी से चुनाव लड़ेंगे, गणेश जोशी को मसूरी से उतारा हैं, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार, श्रीनगर से धन सिंह रावत और चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज को पार्टी ने अपना चेहरा बनाया है।
Recommended Video
वहीं पुरोला से दुर्गेश लाल, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत और गंगोत्री से सुरेश चौहान का टिकट फाइनल किया गया है। रायपुर से उमेश शर्मा काऊ को चुनावी मैदान में उतारा है। रुड़की से प्रदीप बत्रा, रानीपुर भेल से आदेश चौहान, खानपुर से कुंवरानी देवयानी, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, लालकुआं से नवीन दुम्का और ज्वालापुर से सुरेश राठौड़ को प्रत्याशी बनाया है।
इधर, अंदरखाने से खबर आ रही है कि दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के छोटे भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कर्नल विजय रावत ने बुधवार को पार्टी ज्वाइन की थी, जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। बता दें कि उत्तराखंड में एक ही चरण में 14 फरवरी को 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications