भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कब होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार,नेताओं के दिल्ली दौड़ को लेकर कही ये बात

भाजपा ने राहुल-खड़गे के आने को चुनावी लाभ लेने की कोशिश बताया, साथ ही दावा किया कि केदारनाथ सीट भाजपा की थी और रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम दौर की चर्चा होने के बाद सही समय पर विस्तार हो जाएगा।

BJP president mahendra Bhatt told when pushkar Dhami cabinet will expanded what about Delhi race

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान कभी देवभूमि पर संकट में नजर नहीं आता है और तो और उनकी पार्टी प्रभारी को तो राज्य में आने का समय ही नहीं है, दिल्ली में बैठकर ही वह उत्तराखंड की समस्याओं को सुलझाने की सलाह बांट रही हैं।

यह सही है कि कांग्रेस हाल के उपचुनाव में अपनी एक सीट बचाने और एक सीट बसपा से छीनने में सफल रही है। लेकिन इससे उनके नेताओं को अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है, केदारनाथ की सीट भाजपा की थी और आगे भी भाजपा ही जीतने जा रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद, इस संबंध में प्रक्रिया जारी है। कई दौर की बातचीत के बाद अब सीएम की केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम दौर की चर्चा होनी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री उचित समय पर विस्तार की घोषणा करेंगे। पीएम से मिलने को लेकर लगाई जा रही अटकलों का पटाक्षेप करते हुए उन्होंने जवाब दिया कि प्रत्येक व्यक्ति पीएमओ से समय लेता है और उसी क्रमानुसार मुलाकात होती रहती है।

हमारे प्रदेश के सांसदों, मंत्री और वरिष्ठ नेताओं का मोदी से मिलना हम सबके लिए सम्मान की बात है। लिहाजा ऐसी शिष्टाचार बैठकों को अन्यथा लिया जाना ठीक नहीं है। मंत्रियों के अपने प्रभारी जिलों में नहीं जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, सभी मंत्री अपने अपने प्रभारी जिलों में जा रहे है और बैठकें लेकर जनता की समस्या का निस्तारण कर रहे हैं। अब तक मंत्रियों की मौजूदगी में सभी जिला योजना बैठकें भी संपन्न हो गई हैं। इस संबंध में वे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट कर रहे हैं और संगठन को भी जानकारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+