BJP अध्यक्ष भट्ट का बड़ा बयान, प्रत्याशी चयन में I.N.D.I.A. गठबंधन के साथियों को भी धोखा देने वाली है कांग्रेस

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन के साथ प्रत्याशीविहीन भी हो गई है और लगता है इस बार प्रत्याशी चयन में अपने I.N.D.I.A. गठबंधन के साथियों को भी धोखा देने वाली है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन के साथ प्रत्याशीविहीन भी हो गई है और लगता है इस बार प्रत्याशी चयन में अपने I.N.D.I.A. गठबंधन के साथियों को भी धोखा देने वाली है। उन्होंने बताया कि श्री रंजीत दास राजनीति के साथ सामाजिक कार्यों से भी जनता में लोकप्रिय हैं। उनके आने से पार्टी को बागेश्वर में और अधिक मजबूती मिलने वाली है और इस बार का उपचुनाव हम चम्पावत में हासिल 94 फीसदी मतों से भी अधिक मत प्राप्त करेंगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, कांग्रेस का लोकतंत्र अपनी पार्टी के नेताओं की दावेदारी को इस तरह नकारने से जाहिर होता है। उनके आने से साबित होता है कि वे मुद्दाविहीन के साथ प्रत्याशीविहीन भी हो गए।

BJP President MAHENDRA Bhatt statement Congress is also going to cheat the alliance I.N.D.I.A.

कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले रंजीत दास ने कहा कि कांग्रेस ने उनके आत्म सम्मान पर चोट पहुंचायी है। रंजीत दास ने कहा कि हमारी कई पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। मेरे पिताजी के बतौर विधायक और मंत्री रहते मुझे भी बागेश्वर की जनता की सेवा का अवसर मिला है। लेकिन आज आत्म सम्मान को बचाने के लिए कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में आत्म सम्मान बचाना मेरे लिए मुश्किल हो गया था क्योंकि जो व्यक्ति कांग्रेस के टिकट को पैरों में होने का दावा करता था आज इसे ही पार्टी टिकट देने जा रही है। एक स्वाभिमानी कार्यकर्ता होने के नाते मेरे लिए उसके पक्ष में जनता से वोट मांगना संभव नहीं था।

उन्होंने कहा कि मै लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में आया हूं। लिहाजा पार्टी के निर्देशों पर में बागेश्वर में रिकॉर्ड मतों से जीत की दिशा में पुरजोर तरीके प्रयास करूंगा। बता दें कि प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने से पूर्व रणजीत दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी मौजूद रहे। पार्टी मुख्यालय में भट्ट ने शाह को पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+