इजराइल पर आतंकी हमले को फिलिस्तीन की स्वतंत्रता से जोड़ने का​ किया प्रतिरोध, BJP अध्यक्ष भट्ट ने कही ये बात

भाजपा ने कांग्रेस का हमास को परोक्ष रूप से समर्थन देने पर निशाना साधते हुए कहा कि जब किसी पार्टी का हाथ आतंकवादियों के साथ होगा तो उसका कमजोर होना तय है। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से भारत लगातार मजबूत होते हुए महाशक्ति बनकर उभर रहा है।

BJP President mahendra Bhatt resistance linking terrorist attack Israel independence Palestine

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस द्वारा इजराइल पर हुए आतंकी हमले को फिलिस्तीन की स्वतंत्रता से जोड़ने का कड़ा प्रतिरोध किया है । उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने अधिकृत बयान में एक बार भी हमास के आतंकियों की बर्बरता पर आलोचना नहीं की। उन्हें आज भी लगता है कि गाजा पट्टी पर इजराइल की कार्यवाही को फिलिस्तीन पर होने वाले अन्याय से जोड़कर वे भारत में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय का वोट हासिल कर लेंगे।

जबकि इन तमाम विषयों पर मोदी सरकार की नीति एकदम स्पष्ट है कि आतंकवाद के विरुद्ध किसी भी लड़ाई में भारत मजबूती से खड़ा मिलेगा। यहां मसला इसराइल का है जो स्वाभाविक रूप से हमारे देश का मित्र और स्ट्रेटिजिक एवं सामरिक पार्टनर है । लिहाजा भारत सरकार ने इजराइल पर हुए हमले की कड़ी आलोचना करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में समर्थन दिया है । उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस की तरह वोट बैंक के लिए समुदाय विशेष के तुष्टिकरण हेतु भाजपा सरकार आतंकवाद का समर्थन नहीं करने वाली है ।

भट्ट ने माहरा के कमजोर देश वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि लगता है वे अभी उसी गलतफहमी में है जब इनके नेता इंडिया इस इंदिरा के नारे लगाते थे। जबकि सच्चाई यह है कि जिस पार्टी का हाथ आज भी आतंकवादियों के साथ हो, उसे तो देश की जनता कमजोर ही करेगी। उत्तराखंड की राष्ट्रवादी जनता इजराइल हमास युद्ध में कांग्रेस की देश विरोधी रणनीति को कभी स्वीकार नहीं करने वाली है ।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों से कमजोर हो रही है और भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ के सामर्थ्य से लगातार मजबूत हो रहा है । यशपाल आर्य के लोकतंत्र, संविधान और महिला सुरक्षा को लेकर आरोपों को उन्होंने कांग्रेस की वो झूठी स्क्रिप्ट बताते हुए कहा कि वह उसे हर जगह रटते रहते हैं । जबकि सच्चाई यह है कि महिला अत्याचार के मामले में कांग्रेस और उनकी सहयोगी सरकारों के आंकड़े भयावह हैं।

घोषित रूप से देश में आपातकाल लगा कर लोकतंत्र की हत्या करने वालों को लोकतंत्र की झूठी चिंता करना शोभा नही देता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी की नीति स्वयं को मजबूत करने के लिए देश को कमजोर करने की रही हो, उस पार्टी का कमजोर होना ही देशहित में है । जिसे उत्तराखंड की जनता भी बखूबी समझती है। यही वजह है कि वह चुनाव दर चुनाव कांग्रेस को कमजोर करती जा रही है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+