लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की प्लानिंग, केंद्रीय नेताओ के दौरे और प्रत्याशी चयन को कवायद तेज
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली में हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक के मंत्र के बाद अब सभी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच अब केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गए हैं।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व अपने नेताओं के प्रदेश दौरे को लेकर प्लानिंग में जुट गया है। सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। जो कि मार्च के पहले सप्ताह में हो सकता है। इसको गढ़वाल व कुमांउ दोनों जगहों पर प्रस्तावित किया जाएगा। जिससे एक स्पष्ट संदेश जा सके। इसके अलावा पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों के नाम पर भी मंथन तेज कर दिया है।
पांच सीटों पर चुनाव लड़ाने के लिए पांच बड़े और दिग्गज चेहरों को लेकर हलचल तेज हो गई। माना जा रहा है कि भाजपा मार्च के पहले सप्ताह तक अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। जिसमें उत्तराखंड के सभी पांच चेहरों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं। इसके लिए संगठन स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन मंत्री अजेय कुमार से केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया है।
बता दें कि भाजप ने इस बार मिशन हैट्रिक को पूरा करने के लिए 75 फीसदी वोट और 5 लाख से ज्यादा के अंतर से जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लिहाज से तैयारियों को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व खासा सक्रिय है। ऐसे में केंद्रीय नेताओं को अधिक से अधिक समय उत्तराखंड से देने का लक्ष्य रखा जा रहा है।
इसके साथ ही जिस तरह से समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में पहले कदम बढ़ाने वाला राज्य उत्तराखंड बन रहा है, इसको देखते हुए भी चुनाव में किस तरह से रणनीति तय की जाय, इसको लेकर भी मंथन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications