भाजपा ने तिरंगा शौर्य यात्रा पर कांग्रेस की आपत्तियों को कही ये बात,BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानिए क्या कहा
भाजपा ने तिरंगा शौर्य यात्रा पर कांग्रेस की आपत्तियों को विशुद्ध राजनीति करार दिया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने चार धाम यात्रियों की संख्या को लेकर भी कांग्रेसी रुख पर तंज किया कि शुरुआत में अधिक यात्री आने से इन्हें परेशानी थी और सीमा की परिस्थितियों के चलते घटी संख्या पर भी दिक्कत हो रही है।
जबकि इसके बाद फिर से यात्रियों की संख्या अब रिकॉर्ड छूने लगी हैं। लिहाजा कांग्रेस की यात्रा प्रभावित करने की ये कोशिशें इस वर्ष भी सफल नहीं होने वाली है। कहा, कल तक देश के मुद्दों पर साथ खड़े होने का वादा करने वाली कांग्रेस को अब तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा से दिक्कत हो रही है।

यह यात्रा तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर के तले विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित की जा रही है। भाजपा इसमें सहयोगी की भूमिका में है, ताकि अधिक से अधिक लोग सेना एवं नेतृत्व को सम्मान देने और साथ खड़े होने का संदेश दे सके। हमारी कोशिश है कि राज्य के प्रत्येक परिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उमड़े राष्ट्रभक्ति के ज्वार से जोड़ा जाए।
उन्होंने अफसोस जताया कि कांग्रेस को इस यात्रा में राजनीति दिखाई देती है। जबकि स्वयं इन्होंने अपने पार्टी के बैनर पर तिरंगा यात्रा निकाली, वो भी तब जब सीमा पर हमारे जवान दुश्मन को कड़ा जवाब दे रहे थे। लेकिन उस समय भी भाजपा ने उनकी कोशिशों का स्वागत किया था, जबकि वो पूरी तरह राजनैतिक यात्रा थी। लेकिन अब भारतीय सेनाओं के शौर्य से मिली सफलता पर, देश ऐसी यात्राओं से जीत का जश्न मना रहा है तो कांग्रेस को ये सब राजनैतिक लग रहा है। दरअसल सच्चाई यह है कि कांग्रेस को सेना और देश के सम्मान से कोई लेना देना नहीं है। उनके नेता तब भी राजनीति कर रहे थे जब स्वयं तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे और आज भी राज्य में जारी यात्रा का विरोध कर विशुद्ध राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने चार धाम यात्रियों की संख्या को लेकर कांग्रेस के सवालों को उनकी दोगली राजनीति करार दिया है। वहीं सवाल पूछा कि यात्रा की शुरुआत में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तो यही कांग्रेस कह रही थी कि सरकार अधिक यात्रियों को बुलाकर सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। ऐसे में जब सीमा पर जारी संघर्षों की स्थिति में यात्रियों की संख्या कम हुई, तो यही कांग्रेस इसका कारण व्यवस्था नहीं होने को बता रही है। दरअसल कांग्रेस कन्फ्यूज्ड है और लोगों को भी करना चाहती है, अन्यथा स्पष्ट करे कि उन्हें यात्रियों की संख्या कम चाहिए या अधिक?
उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस के लिए यात्रा की सफलता पर कुछ भी कहना मुश्किल है, बरहाल इससे अलग, एक बार फिर से श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या धामों में पहुंचनी शुरू हो गई है। कल ही 35 हजार तीर्थ यात्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं। कांग्रेस लगातार ऐसे बयानों और अफवाहों से यात्रा को प्रभावित करना चाहती है। विगत वर्ष में उनके द्वारा केदारनाथ प्रतिष्ठा जैसे अनेकों कार्यक्रमों एवं साजिशों से देवभूमि की छवि खराब कर यात्रा प्रभावित करने की कोशिश की थी।
-
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications