Lok Sabha 2024 election: BJP वी सतीश ने तीन दिन तक वन टू वन के जरिए तैयार की रिपोर्ट, जानिए सियासी मायने
Lok Sabha 2024 election: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर भाजपा पहले से ही चुनावी मोड में आ चुकी है। प्रदेश प्रभारी से लेकर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी समय समय पर संगठन का फीडबैक और सरकार के कामकाज की समीक्षा करते आ रहे हैं।

इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संगठक वी सतीश तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। जिसमें वे प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारी, मंत्रियों, पूर्व सीएम, सांसदों से वन टू वन फीडबैक भी ले रहे हैं। इस बीच वी सतीश ने हाईकमान के संदेश को भी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का काम किया है। वी सतीश ने पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी वन टू वन बात की है। जो कि काफी अहम मानी जा रही है।
इसके बाद महामंत्रियों और सीएम धामी से बात कर वे दिल्ली लौट जाएंगे। तीन दिनों के दौरे में सतीश ने रिपोर्ट भी तैयार की है। जिसे वे केंद्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट से आने वाले चुनाव का काफी कुछ भविष्य तय होगा। साथ ही प्रदेश में चल रही धामी सरकार के कामकाज की भी समीक्षा होगी।
अपने तीन दिन के दौरे पर वी सतीश ने प्रदेश संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं मोर्चा के अध्यक्षों, विधायकों, मंत्रियों और सभी सांसदों से वन टू वन बात की है। जिन्होंने सरकार और संगठन के बीच समन्वय बनाने के पार्टी हाईकमान के मंत्र को भी सब से साझा किया है। सतीश ने सभी को 2024 के लक्ष्य को पाने के लिए जुटने और सरकार, संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद पर जोर दिया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं, विधायको, मंत्रियों और सांसदों की नब्ज टटोलने की कोशिश की है। जिसकी रिपोर्ट में हाईकमान को सौंपेंगे। वी सतीश के दौरे से पहले ही सरकार में 10 दायित्वधारी बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वों को लेकर नाराजगी या किसी भी प्रकार की परेशानी को लेकर वे खुद बात कर रहे हैं। जिसको चुनाव रहते आपस में बैठकर सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
वी सतीश भाजपा के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव संगठक है जो देशभर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, मंत्री और सांसदों से वन टू वन बातचीत कर केंद्रीय नेतृत्व के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं। इस लिहाज से वी सतीश की रिपोर्ट को भी काफी अहम माना जा रहा है। जो कि लोकसभा चुनाव से पहले हाईकमान तक भाजपा के नेताओं की बात पहुंचाने का काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications