Lok Sabha elections 2024: उत्तराखंड भाजपा का माइक्रो मैनेजमेंट कार्यक्रम शुरू, जानिए क्या है रणनीति

लोकसभा 2024 चुनाव के लिए भले ही अभी समय है, लेकिन उत्तराखंड में भाजपा ने अभी से मिशन लोकसभा पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इसके लिए भाजपा ने अपना माइक्रो मैनेजमेंट कार्यक्रम शुरू कर दिया है।

लोकसभा 2024 चुनाव के लिए भले ही अभी समय है, लेकिन उत्तराखंड में भाजपा ने अभी से मिशन लोकसभा पर फोकस करना शुरू कर दिया है। इसके लिए भाजपा ने अपना माइक्रो मैनेजमेंट कार्यक्रम शुरू कर दिया है। भाजपा अपने राष्ट्र व्यापी वोटर चेतना महाअभियान के तहत बूथ स्तर तक पहुंचने में जुटी है। जिसके लिए भी कार्यकर्ताओं को फील्ड में उतार दिया गया है।

BJP micro management program started for Lok Sabha 2024 elections, know what is the strategy

भाजपा का सबसे बड़ा टारगेट 18 वर्ष का नया वोटर है, जिसे अपने पाले में करने के लिए भाजपा वोटर चेतना महाअभियान पर फोकस कर रही है। इसके लिए पहली बार वोट देने जा रहे यूथ को भाजपा के पक्ष में करने के लिए खास रणनीति तैयार की गई है। इसके जरिए भाजपा हर विधानसभा में 10 हजार नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने वोटर चेतना महाअभियान की टोली से घर घर जाकर 1 जनवरी 2024 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते हैं, ऐसे युवा को हर हाल में वोटर बनाने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को रणनीति बनाकर विधानसभा वार स्थानीय पार्टी के पदाधिकारी, मेयर,जिलापंचायत अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा है। वोटर चेतना अभियान की टोली इस अभियान में युवा मोर्चा,किसान मोर्चा,महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों का सहयोग लेकर नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करेंगे। इसके लिए भाजपा जागरुकता कार्यक्रम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी सहारा लेंगे।

आगामी दिनों में विधानसभा,मंडल, बूथ स्तर पर जिले से पांच कार्यकर्ताओ को संयोजक एवं सदस्य नियुक्त किया गया है जिनकी टोली घर-घर जाकर आम जनता से संपर्क कर नए मतदाता बनाने का काम करेगी। इसके लिए पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर पहले सांसदों की दिल्ली में जिम्मेदारी तय करते हुए गांवों में प्रवास करने को कहा। इसके बाद देहरादून में संगठन महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव के​ लिए प्लानिंग तैयार की। अब भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक उतारने को कई विशेष कार्यक्रम लांच किए हैं। जिसका उद्देश्य माइक्रो मैनेजमेंट कार्यक्रम के जरिए घर घर तक पहुंचना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+