भाजपा ने की बसपा में बड़ी सेंधमारी, तीन बार के विधायक और पूर्व राज्य मंत्री ने की भाजपा ज्वाइन
उत्तराखंड में भाजपा ने बसपा में बड़ी सेंधमारी करते हुए झबरेड़ा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे बसपा नेता हरिदास और पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ बसपा नेता सुबोध राकेश को पार्टी ज्वाइन करा दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी सदस्यता दिलाई।

बसपा का दावा है कि हरिदास बसपा में नहीं थे। उन्हें पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। माना जा रहा है कि हरिदास ने हरिद्वार सीट से भावना पांडेय को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा से जुड़ गए। उधर सुबोध राकेश अपने हजारों समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि, पार्टी ज्वाइन करने वालों का हुजूम बताता है कि देवभूमिवासियों पर होली के साथ मोदी का रंग पूरी तरह चढ़ गया है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, लगातार हजारों की संख्या में ओबीसी एवं पिछड़ा वर्ग के लोग मोदी के नेतृत्व में भाजपा के साथ आ रहे हैं। इसी क्रम में सुबोध राकेश जैसे वरिष्ठ एवं जमीन से जुड़े नेता का आना हमारी कोशिशें को और अधिक गति प्रदान करेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर कमल का खिलना तय है लेकिन हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक सर्व समाज का आशीर्वाद उस जीत के साथ हो। सबका साथ सबका विश्वास और सबके प्रयास के मूल मंत्र को पार्टी अपने लक्ष्य को साधने के लिए भी कर रही है। जिसके तहत राष्ट्र निर्माण की मोदी मुहिम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का पार्टी स्वागत कर रही है।
कहा कि पहली बार समाज के पिछड़े वर्गों के लिए किसी केंद्र सरकार ने इतने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। धामी सरकार के नेतृत्व में राज्य का जिस तरह विकास हो रहा है उसको देखते हुए हम सबको नैतिक जिम्मेदारी महसूस हुई कि उत्तराखंड का दशक लाने के मिशन में हम भी अपना योगदान दें।












Click it and Unblock the Notifications