उत्तराखंड में भाजपा का गांव बस्ती चलो अभियान, पंचायतों के लिए जाने क्या है प्लानिंग

प्रदेश की पंचायतों के अंत्योदय ​परिवारों की विकास कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा का गांव बस्ती चलो अभियान जारी है। भाजपा कार्यकर्ता, गांव बस्ती चलो अभियान में घर घर पहुंच रहे हैं। पार्टी का लक्ष्य, राज्य की सभी पंचायतों के अंत्योदय परिवारों की विकास कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करवाना है।

जिसके तहत जनसहभागिता के साथ सरकारी एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, जनजागरुकता और यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि राज्य भर में आयोजित इस अभियान में मण्डल से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधान, सरपंच से लेकर केन्द्रीय मंत्री तक शामिल हो रहे हैं।

BJP Gaon Basti Chalo campaign in Uttarakhand know what is planning for the Panchayats

जिसके अंतर्गत पार्टी के सभी प्रतिनिधि न्यूनतम 8 से 10 घंटे एक गांव, बस्ती, बूथ में प्रवास कर रहे हैं। 10 अप्रैल से प्रारंभ इस 3 दिवसीय अभियान के क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष भट्ट डोईवाला के कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय माधोवाला, बूथ संख्या 150 एवं आँगनबाड़ी केंद्र सत्तीवाला का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, एक राजनैतिक पार्टी होने के नाते हम सबका दायित्व है कि समाज को सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवाना। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। जिसका लाभ अंत्योदय परिवारों को शतप्रतिशत मिले, उसके लिए हमें जनता और सरकार के बीच सेतु बनने का काम करना है। राजनैतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते हमारे इन प्रयासों का आशीर्वाद, पार्टी को आने वाले पंचायत चुनावों में मिलना तय है।

कुलदीप कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान में प्रवास स्थान पर पार्टी प्रतिनिधि द्वारा निर्धारित 5 कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया जा रहा है। जिसके तहत प्रथम कार्यक्रम में मंदिर, अस्पताल, स्कूल इत्यादि में से किसी एक सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत कार्यालय एवं अन्य किसी सरकारी संस्थान का दौरा किया जा रहा है।

वहीं बूथ के किसी कार्यकर्ता के घर भोजन करने से लेकर सभी समुदायों के नेताओं का प्रवास किया जा रहा है। सभी प्रतिनिधि द्वारा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क कर, आपातकाल में MISA/DRI के तहत गिरफ्तार व्यक्तियों, कारसेवकों को सम्मानित किया जा रहा है। वहीं अंतिम कार्य के रूप में बूथ समिति की बैठक, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों के साथ पार्टी झंडों के साथ गांव बस्ती की गलियों में यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें संध्या में ग्रामीणों या निवासियों की चौपाल लगाना भी शामिल है।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव चलो बस्ती चलो अभियान में आज डोईवाला विधानसभा स्थित प्रसिद्ध मन्दिर नलों वाली माता मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकृताओ से सम्पर्क करने के साथ रामजन्म भूमि आंदोलन में जेल में गए कारसेवकों को भी सम्मानित किया। गांव में आयोजित जन चौपाल में उन्होंने जन समस्याओं को सुना तथा पार्टी की जनजागरण रेली में भी शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+