बीजेपी स्थापना दिवस: सीएम तीरथ सिंह रावत बोले- आज पूरा देश जानता हैं कि मोदी है तो मुमकिन है
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी का आज 41वां स्थापना दिवस है। आज ही के दिन साल 1980 में एक राजनैतिक दल के रूप में बीजेपी अस्तित्व में आई थी। 6 अप्रैल, 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में जनसंघ से निकले नेताओं ने अपनी अलग पार्टी भारतीय जनता पार्टी बनाई थी। ऐसे में आज देशभर में पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। वहीं उत्तराखंड में पार्टी के आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि आज देश की जनता यूं ही नहीं कहती है कि मोदी है तो मुमकिन है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस दौरान कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व का भी नेतृत्व करेंगे। वहीं ऋषिकेश के विकास को लेकर भी सीएम ने घोषणाएं की, साथ ही कहा कि जहां जो भी परेशानी और मांग है उन पर निश्चित रूप से पूरा लिया जाएगा। रावत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का नेतृत्व विधानसभा को मिला। वहीं विधानसभा अध्यक्ष की ओर से उठाई गई मांग का संज्ञान लेते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया है। रावत ने कहा कि बीजेपी के लिए देश पहले है। इसी रीति नीति की वजह से आज घर-घर में कमल खिल रहा है।
इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस पौधे को लगाया था। आज वह वटवृक्ष बन कर देश और दुनिया के सामने खड़ा है। बीजेपी ने देश के भीतर हमेशा लोकतंत्र को बचाने और उसकी रक्षा करने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications