BJP स्थापना दिवस: उत्तराखंड में 11 हज़ार पोलिंग बूथों, 2772 शक्ति केंद्रों में पीएम मोदी के संबोधन के साथ मना

उत्तराखंड में भाजपा ने 44वां स्थापना दिवस प्रदेश के लगभग 11 हज़ार पोलिंग बूथों एवं 2772 शक्ति केंद्रों में प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल उद्बोधन के साथ मनाया। इस दौरान सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे।

BJP Foundation Day: 11,000 polling booths, 2772 Shakti Kendras celebrated with PM Modi address

उत्तराखंड में भाजपा ने आज अपना 44वां स्थापना दिवस प्रदेश के लगभग 11 हज़ार पोलिंग बूथों एवं 2772 शक्ति केंद्रों में प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल उद्बोधन के साथ मनाया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीएम द्वारा जनता का दिल जीतने के लक्ष्य पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

जनता का दिल जीतने का लक्ष्य प्रेरणादाई संबोधन में दिया

प्रधानमंत्री के वर्चुअली संबोधन से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस और हनुमान जयंती की शुभकामाएं देते हुए उन सभी कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जिन्होंने अपना जीवन लगाकर भाजपा जैसे पौधे को लगाया और वह आज वटवृक्ष बनकर कर भारत की सेवा कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जनता का दिल जीतने का जो लक्ष्य आज के अपने प्रेरणादाई संबोधन में दिया है उसको लेकर भाजपा और उनकी सरकार प्राण प्राण से कार्य करेगी। हमारे इन कामों में पार्टी के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंतोदय विचारों व राष्ट्रसेवा के भाव समाहित रहेंगे।

पार्टी की नीव रहे अनेक नामों का जिक्र किया

इस अवसर पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ने पार्टी की विकास यात्रा की विस्तार से जानकारी देते हुए पार्टी के उन तमाम वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को याद किया जिनके बूते पार्टी राज्य में लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंची है। उन्होंने पार्टी की नीव रहे अनेक नामों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, भाजपा के 44 वर्ष एवं इससे पूर्व की जनसंघ की यात्रा के बाद भी लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विचारों पर चलने वाली एकमात्र पार्टी यदि कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में तकनीक के उपयोग पर जोर दिया उसको लेकर पार्टी राज्य में पहले ही मजबूती से काम कर रही है।

पोलिंग बूथ पर पीएम के उद्बोधन के साथ सुना गया

Recommended Video

    भाजपा का 44वां स्थापना दिवस

    भाजपा प्रदेश में पहली पार्टी है जिसने अपने प्रत्येक बूथ स्तर पर सोशल मीडिया व आईटी टीम तैयार की है। पार्टी की प्रत्येक गतिविधि व जानकारी सोशल मीडिया में अपलोड की जाती है। सरल एप से प्रत्येक कार्यकर्ता से संबंधित जानकारी अपडेट होती है। उन्होंने बताया, आज का यह कार्यक्रम प्रदेश के 2772 शक्ति केंद्र एवं 11 हज़ार से अधिक पोलिंग बूथ पर पीएम के उद्बोधन के साथ सुना गया। उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक एवं राष्ट्र को परम वैभव एवं विश्व गुरु बनाने की दिशा में प्रेरित करने वाला बताया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+