पीएम मोदी और उनकी माता को गाली देने वाले कांग्रेस नेताओं पर भाजपा ने मुकदमा कराया दर्ज, कार्रवाई की करी मांग
भाजपा ने पीएम मोदी और उनकी माता को गाली देने वाले कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत मंच पर उपस्थित नेताओं पर सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक के नेतृत्व में पार्टी महिला कार्यकर्ताओं ने देहरादून एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि 28 अगस्त को बिहार के दरबंगा में कांग्रेस की वोट अधिकार रैली के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

अतरबेल में रैली के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चोर है कहा गया, फिर उन्हें मां संबंधित गाली दी गई। हनी पाठक ने बताया कि इस दौरान मंच से 'नौशाद' नाम बोलते हुए किसी की आवाज आ रही थी, जो नौशाद यूथ कांग्रेस के नेता है। उसी मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहे गए और मां की गाली दी है।
वहीं पहले भी कितनी बार राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तू-तूड़ाक वाली भाषा उपयोग किया गया है। लेकिन मोहम्मद नौशाद के सहयोगी और समर्थकों का मंच के माइक पर पीएम मोदी को मां की गाली देना और उसपर आधारित नारे लगवाना अभद्रता की पराकाष्ठा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मोहम्मद नौशाद ने यह सब जान बुझ कर सुनियोजित तरीके से अपने मंच से करवाया है। वहां इतनी गंदी भाषा का प्रयोग करवाया गया कि उसे सार्वजनिक रूप से दोहराना भी संभव नहीं है। गौरतलब है कि मोहम्मद नौशाद जाले विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट का संभावित दावेदार भी है।
राष्ट्रीय पार्टी और उनके शीर्ष नेतृत्व के मंच से पीएम मोदी को जिस तरह गाली दी गई, उससे करोड़ों भारतीयों की भावना आहत हुई है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मोहम्मद नौशाद की सबकी मिलीभगत के तहत यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है। इस अमर्यादित शब्द की पराकाष्ठा की हम घोर निंदा करते है।












Click it and Unblock the Notifications