इंदिरा हृदयेश पर टिप्पणी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई, कहा- पीड़ा हुई तो मैं अपने शब्द लेता हूं वापस
BJP chief Bansidhar Bhagat, देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत (Bansidhar Bhagat) ने भीमताल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश (Indira Hridayesh) पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। बंशीधर भगत की अमर्यादित टिप्पणी के बाद उत्तराखंड में सियासी तूफान मचा गया है। तो वहीं, अब बंशीधर भगत ने सफाई दी है। हालांकि उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि अगर उनकी किसी बात से ह्रदयेश आहत हुई हैं तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं।

Recommended Video
बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत (Bansidhar Bhagat) से मीडिया कर्मियों ने इस बात जब पूछा तो उन्होंने कहा, 'वह इंदिरा हृदयेश के कहने पर माफी नहीं मागेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर उनके बयान से ह्रदयेश को पीड़ा पहुंची है तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं। भगत ने कहा, 'मैंने किसी को आहत करने के लिए कुछ नहीं कहा। लेकिन मेरी बात से अगर उन्हें (ह्रदयेश) पीड़ा हुई है तो मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं।' दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत भीमताल दौरे के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित कर रहे थे। मंच से संबोधित करते हुए अति उत्साहित बंशीधर भगत ने सभी मर्यादाओं को ताक पर रखकर नेता प्रतिपक्ष को "बुढ़िया" कह दिया।
बंशीधर भगत ने कहा, 'हमारी नेता प्रतिपक्ष कह रही हैं कि बीजेपी के बहुत से विधायक मेरे संपर्क में हैं। अरे बुढ़िया, तुझसे क्यों संपर्क करेंगे, तुझसे संपर्क करेंगे? क्या डूबते जहाज से संपर्क करेंगे?' उनकी इस बात पर वहां मौजूद बीजेपी नेताओं ने ठहाके लगाए। दरअसल, बंशीधर भगत ने कांग्रेस नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश (Indira Hridayesh) के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी के पांच से छह-विधायक उनके संपर्क में हैं। भगत के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कड़ी प्रतिक्रियाएं आने लग गईं। तो वहीं, अभी-अभी स्वस्थ होकर लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने ट्वीट के जरिये बयान से हुए नुकसान की भरपाई की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट कर भगत के बयान पर दु:ख जताया और व्यक्तिगत रूप से क्षमा मांगी।
सीएम रावत ने ट्वीट किया, आदरणीय इंदिरा हृदयेश बहिन जी, आज मैं अति दुखी हूं। महिला हमारे लिए अति सम्मानित व पूज्या हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे व उन सभी से क्षमा चाहता हं जो मेरी तरह दुखी हैं। मैं कल आपसे व्यक्तिगत बात करूंगा व पुनः क्षमा याचना करूंगा।' तो वहीं, इस पर कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश ने कहा, 'उन्हें बंशीधर भगत के अमर्यादित भाषा पर बहुत दुख और कष्ट हुआ है। कहा कि उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में भारतीय संस्कृति का दावा करने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह से अपमान किया है उसे देश की नारी, उत्तराखंड की नारी, पहाड़ की महिलाएं ये कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications