BJP: BL Santosh दो दिन का देहरादून प्रवास, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, सरकार, संगठन का लिया फीडबैक

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने देहरादून में दो दिवसीय प्रवास के दौरान एक तरफ जहां कार्यकर्ताओं को लोकसभा 2024 के लिए जीत का मंत्र दिया तो वहीं दूसरी तरफ सरकार और संगठन के काम काज का फीडबैक भी लिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने देहरादून में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान एक तरफ जहां कार्यकर्ताओं को लोकसभा 2024 के लिए जीत का मंत्र दिया तो वहीं दूसरी तरफ सरकार और संगठन के काम काज का फीडबैक भी लिया है। संतोष ने कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड का मंत्र देकर कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए शंखनाद कर दिया है।

BJP: BL Santosh stay Dehradun two days mantra victory workers took feedback government organization

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने भाजपा संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, मोर्चा और वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग अलग बैठक कर सभी को लोकसभा चुनाव में जुटने के निर्देश दिए हैं। इसमें सबसे अहम है बीएल संतोष का कांग्रेसमुक्त उत्तराखंड का मंत्र। इसके ​जरिए विपक्षी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों को अपने साथ करने का टारगेट दिया गया है। जिससे पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में बन सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट किया कि चुनावों में विपक्ष नकारात्मक प्रचार पर जोर देगी, लेकिन भाजपा अपने सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगी। उत्तराखंड की पांचों सीटों को दोबारा जीतने के लिए भाजपा ने अपने विधायकों, मंत्रियों, सांसदों को गांवों पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कांग्रेसमुक्त उत्तराखंड के अभियान में भी जुटेंगे। इसके साथ ही जिन सीटों पर विधानसभा में भाजपा को हार का मुं​ह देखना पड़ा ऐसी 23 सीटों के हर बूथ पर पार्टी जनसंपर्क अभियान को तेज करेगी। जिसका नेतृत्व सांसदों को करना होगा साथ ही हारे हुए प्रत्याशियों को भी शामिल किया जाएगा।

संतोष ने भाजपा के हर वर्ग हर मोर्चे को चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए जरुरी निर्देश दिए। एससी एसटी वर्ग ​दूसरे दलों के वोट बैंक में सेंधमारी करेगा, तो महिला और युवा मोर्चा जन जन तक सरकारों की योजनाओं को पहुंचाएगी। मीडिया विपक्ष के आरोपों का पूरे रिकॉर्ड और आंकड़ों के साथ जबाव देंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी बूथ स्तर पर अधिक मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

बीएल संतोष ने अपने दो दिन के प्रवास में कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं से संवाद और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की तो वहीं संघ के नेताओं के साथ करीब आधे घंटे तक प्रदेश की सियासत, धामी सरकार और संगठन के काम काज का फीडबैक भी लिया गया। इस दौरान चुनावी मुद्दों और रणनीति पर भी सुझाव लिए। इस तरह वे दिल्ली का संदेश उत्तराखंड पहुंचाने के ​साथ ही उत्तराखंड का फीडबैक हाईकमान तक ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+