उत्तराखंड के ऑब्जर्वर बनाए गए राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी, जल्द तय होगा CM का नाम
देहरादून, 15 मार्च। चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से वापसी की है। चुनाव में जीत के बाद पार्टी प्रदेश में सरकार गठन की तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी की ओर से सोमवार को केद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पर्यवेक्षक की अगुवाई में ही नए चुने गए विधायकों की बैठक होगी और इस बैठक में नेता का चुनाव होगा। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

राजनाथ सिंह के साथ मीनाक्षी लेखी को भी उत्तराखंड को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों ही नेता प्रदेश में चुने गए विधायकों की बैठक में हिस्सा लेंगे और प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चयन विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया जाएगा। उत्तराखंड में जिस तरह से पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया उसके बाद पार्टी में इसकी खुशी है, लेकिन जिस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार का मुंह देखना पड़ा है उसके बाद पार्टी को प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे का चयन मुश्किल हो रहा है।
चुनाव में पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं, ऐसे में पार्टी के सामने बड़ा सवाल यह है कि क्या धामी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है और एक बार फिर से उन्हें उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा जा सकता है। पार्टी तमाम विकल्पों पर विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो पार्टी चुने गए विधायकों में से ही किसी को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त कर सकती है। पार्टी इस विकल्प पर भी विचार कर रही है। बता दें कि उत्तराखंड में भारतीय जनत पार्टी ने विधानसभा की कुल 70 सीटों में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटों पर ही जीत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications