उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदले जाने पर मनीष सिसोदिया का प्रतिक्रिया, BJP ने पहले ही हार मान ली है

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बदले जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उत्तराखंड में सीएम को बदलकर बीजेपी ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हार मान ली है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारी 'जीरो वर्क सीएम' वाली बात एकदम सच साबित हो रही है।

Manish sisodia

जनता के बीच जाकर वोट मांगने लायक नहीं रही बीजेपी- सिसोदिया

मंगलवार को मनीष सिसोदिया ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद एक ट्वीट किया और कहा कि बीजेपी की सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड के अंदर पिछले 4 साल के अंदर एक भी ऐसा काम नहीं किया है, जो जनता के हित में हो और आने वाले चुनाव में जनता के बीच जाकर वोट मांगा जा सके। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री बदल कर चुनाव से पहले ही हार मान ली है। चेहरा बदल कर भाजपा ने नकारेपन को छिपाया है। भाजपा को उत्तराखंड की जनता से चार साल खराब करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

मंगलवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया था इस्तीफा

आपको बता दें कि मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल के पास जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस्तीफा देने से पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली बुलाया गया था, जहां बीजेपी हाईकमान ने उन्हें इस्तीफा सौंपने के लिए कहा था। त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। बुधवार को विधायक दल की मीटिंग में तीरथ सिंह रावत को अपना नेता चुन लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+