BJP का 10 दिनों का वक्फ सुधार जनजागरण अभियान 1 मई (कल) से होगा शुरू, जानिए क्या है रणनीति
भाजपा 1 मई यानि कल से वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के माध्यम से घर घर पहुंचने जा रही है। जिसके तहत प्रमुख नागरिक संवाद, मुस्लिम समाज से संवाद बैठक, घर घर संपर्क आदि कार्यक्रम, पार्टी करने वाली है। 1 मई से 10 मई तक इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के माध्यम से संशोधन की सरल शब्दों में चर्चा से समाज विशेषकर मुस्लिम समाज की भ्रांतिया दूर हो, साथ ही इसके लाभों की जानकारी उनको हासिल हो सके।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के निर्देशानुसार 1 मई से 10 मई तक इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस सम्बन्ध उन्होंने बताया, पार्टी का स्पष्ट रुख है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसरन) विधेयक संसद के दोनों सदनों में स्वस्थ एवं व्यापक चर्चा के उपरांत पारित होना ऐतिहासिक है, जिससे देश में प्रसन्नता का वातावरण है।
यह सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता एवं समावेशी विकास की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को सामने लाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमद होगा, जो लम्बे समय से हाशिये पर रह रहे हैं, जिनकी आवाज अनसुनी रही और जिन्हें अवसरों से वंचित रहना पड़ा है, इसके माध्यम से मुख्य रूप से हमारी मुस्लिम माताओं-बहनों, गरीब और पसमांदा भाईयों को लाभ मिलेगा।
इस अभियान में समन्वय के लिए प्रदेश स्तर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में टोली गठित की गई है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, शादाब शम्स दायित्वधारी, प्रकाश रावत प्रदेश प्रवक्ता तथा इंतजार हुसैन प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिलों में मुस्लिम समुदाय के प्रभावशाली व्यक्तियों को शामिल करते हुए प्रमुख नागरिक संवाद आयोजित किया जाना चाहिए। जिसमें मातृशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए वक्ताओं द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम पर संक्षिप्त जानकारी दी जाएगी। ऐसे संवाद कार्यक्रम में संबंधित क्षेत्र के सांसद, प्रभारी मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, जिले मे निवासरत वर्तमान व पूर्व दायित्वधारी, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जिला पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व प्रदेश, जिला मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख, प्रबुद्ध मुस्लिम नागरिक, प्रबुद्ध गैर मुस्लिम नागरिक, अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
इसके अतिरिक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से कानून में हुए सुधार का प्रस्तुतिकरण भी किया जायेगा। इसी प्रकार मुस्लिम समाज के प्रमुख व्यक्तियों के साथ संवाद बैठक की जाएगी, मुस्लिम बस्ती में पत्रक बांटना, प्रत्येक जिले में ग्राफिक्स, वीडियो संदेश, वॉक्स पॉप वीडियो के साथ डीजिटल अभियान चलाया जाएगा। वहीं युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मुस्लिम समाज के युवाओं की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
अगले चरण में मण्डल स्तर पर महत्वपूर्ण स्थानों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। महिला मोर्चा भी सक्रिय भूमिका निर्वहन करते हुए घर-घर संपर्क कर पत्रक वितरण और मुस्लिम बस्तियों में छोटी-छोटी बैठकें आयोजित करेंगी।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications