UNIFORM CIVIL CODE को लेकर बड़ा अपडेट,यूसीसी पोर्टल के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन,लागू करने से पहले ये है तैयारी
UNIFORM CIVIL CODE: उत्तराखंड में धामी सरकार यूसीसी को लागू करने के लिए होमवर्क पूरा करने में जुटी है। 26 जनवरी को यूसीसी लागू होगा उससे पहले सरकार तैयारियां पूरी कर रही है। इस बीच उत्तराखंड सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने उत्तराखंड यूसीसी पोर्टल के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया।
यह मॉक ड्रिल पोर्टल के आधिकारिक लॉन्च से पहले उसकी संचालन क्षमता को परखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभ्यास के दौरान, 3,500 से अधिक नागरिकों (डमी प्रविष्टियों) ने पोर्टल पर पंजीकरण किया, और लगभग 200 डमी आवेदनों पर उप-पंजीयकों और पंजीयकों द्वारा कार्रवाई की गई। इसके अलावा, 7,728 अधिकारी आईडी सफलतापूर्वक बनाई गईं।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यूसीसी पोर्टल की लॉन्चिंग से जुड़े तकनीकी अवरोधों और संचालन से जुड़ी चुनौतियों की पहचान करना था, जिसे अभ्यास के दौरान सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया। नागरिक मॉड्यूल, विशेष रूप से आधार-सक्षम पंजीकरण प्रक्रिया में, कुछ मामूली तकनीकी समस्याओं की पहचान की गई।
इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में पंजीयक और उप-पंजीयक उपयोगकर्ता खातों के बीच मैपिंग में त्रुटियां देखी गईं। आईटीडीए ने इन समस्याओं का संज्ञान लिया है और उनके समाधान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त उपाय भी लागू किए जा रहे हैं।
इस मॉक ड्रिल ने पोर्टल के वर्कफ्लो को और अधिक सुगम बनाने में भी मदद की, जिससे उपयोगकर्ता पंजीकरण से लेकर अंतिम स्वीकृतियों तक की सभी प्रक्रियाएं अधिक कुशल हो सकें। प्रदर्शन का मूल्यांकन और अवरोधों की पहचान करके, आईटीडीए प्रत्येक चरण को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे उपयोगकर्ता अनुभव और सेवा वितरण दोनों में सुधार हो सके।
उत्तराखंड यूसीसी पोर्टल नागरिकों के लिए सेवाओं को सुगम बनाने और राज्यभर में उनकी पहुंच को बेहतर बनाने के लिए तैयार है। सीएससी स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन 24 जनवरी को किया जाएगा। ऐसे में साफ है कि सरकार की और से 26 जनवरी से पहले लागू करने से पहले तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications