Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धामी सरकार का बड़ा एक्शन, अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 15 दिनों में 52 मदरसे सील

उत्तराखंड में धामी सरकार ने एक बार फिर अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। धामी सरकार ने बीते 15 दिनों में 52 मदरसे सील किया है। सीएम धामी के निर्देश पर देहरादून के विकासनगर में 12 और खटीमा में 9 अवैध मदरसों को सील कर दिया गया।

इससे पहले विभिन्न जिलों में 31 मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी है। सीएम धामी ने साफ संदेश दे दिया है कि प्रदेश के मूल स्वरूप से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कानून तोड़ेगा या अवैध गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Big action Dhami government strict action illegally run madrasas 52 madrasas sealed in 15 days

लंबे समय से उत्तराखंड के पछवादून और अन्य इलाकों में अवैध मदरसों का जाल फैलाया जा रहा था। यहां धर्म की आड़ में जनसंख्या असंतुलन की कोशिशें भी सामने आई थीं। उत्तराखंड में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री धामी का एक्शन लगातार जारी रहेगा। आने वाले समय में भी अवैध मदरसों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाइयां देखने को मिलेंगी।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। हलांकि जगह​ जगह इसको लेकर विरोध भी हो रहा है। लेकिन प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध संपत्तियों को नहीं छोड़ा जाएगा। उधर मदरसों में पढ़ रहे बच्चों को पास के निजी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए सरकारी स्कूलों में व्यवस्था की जाएगी। जिससे बच्चों के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड न हो।

उत्तराखंड में 500 से अधिक अवैध मदरसे हैं, जिन्हें शासन ने एक सर्वे रिपोर्ट में पहचाना है। इन्हीं मदरसों को सील करने की कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अवैध मदरसे, अवैध निर्माण के साथ ही अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड में इस प्रकार के अवैध मदरसों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+