सीबीआई और विजिलेंस की देहरादून में बड़ी कार्रवाई,एलआईसी व बिजली विभाग के दो इंजीनियर रिश्वत लेते दबोचे
देहरादून में सीबीआई और विजिलेंस ने भ्रष्ट्राचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियर को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया।
विजिलेंस ने विद्युत विभाग के जेई एवं दलाल को 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते दबोचा है। जो कि बिजली का कनेक्शन लगाने के एवज में घूस मांग रहे थे।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को उस समय गिरफ्तार किया जब वह शिकायतकर्ता से मांगी गई तय 40 हजार रुपये रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में 15 हजार रूपए स्वीकार कर रहा था।
सीबीआई ने आरोपी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
जिसके बाद 40 हजार में सौदा तय हुआ। इस बीच सीबीआई ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ पड़ताल की और जाल बिछाकर पहली किश्त 15 हजार रूपए लेते धरा। इसके बाद सीबीआई ने आरोपी के कार्यालय और घर की भी तलाशी ली।
दूसरी कार्रवाई विजिलेंस ने की। देहरादून की टीम ने विद्युत विभाग सब स्टेशन हर्बटपुर देहरादून के जेई परवेज आलम व उसके दलाल आदित्य नौटियाल को शिकायतकर्ता से 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते पकड़ा। आरोप है कि जेई ने बिजली का कनेक्शन लगाने के एवज में रिश्वत मांगी।
जिसमें उसका दलाल भी शामिल था। विजिलेंस टीम ने आरोपी जेई के कार्यालय से लेकर घर तक खंगाला। विजिलेंस ने एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किया तो हरबर्टपुर में तैनात अवर अभियंता परवेज आलम ने आदित्य नौटियाल से बात करने को कहा। आरोप है कि आदित्य ही परवेज के सारे काम देखता था। उसने उपभोक्ता को काम कराने के एवज में 15 हजार रूपए देने की बात की।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications