Bhimtal Bus Accident:कार को बचाने के चक्कर में 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी बस,प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया
Bhimtal Bus Accident: नैनीताल के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास बुधवार को एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। चार लोगों की कल ही मौत हो गई थी जबकि बस हादसे में घायल हुई पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा ने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
Recommended Video
एक घायल को हल्द्वानी से एम्स के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। बाकी घायलों का डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल और शहर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हादसे में दंपत्ति, एक मासूम समेत पांच की मौत हो गई है।

बताया गया कि हादसे का शिकार हुई बस का रूट ये नहीं था। हल्द्वानी से वाया ज्योलीकोट, भवाली और अल्मोड़ा होकर इस बस को पिथौरागढ़ मार्ग पर चलाया जाता था। लेकिन अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब के पास भूस्खलन की वजह से रूट बदला गया। मगर हल्द्वानी पहुंचने से पहले बड़ा हादसा हो गया।
बुधवार को नैनीताल के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास एक रोडवेज बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा एक कार को बचाने के प्रयास में हुआ। मीडिया में बातचीत के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बस के चालक परिचालक का कहना है कि हल्द्वानी से भीमताल की तरफ आ रही कार मोड़ काटते हुए बस के अचानक सामने आ गई और उसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया।
चालक का कहना है कि बस को सड़क की तरफ लाने की काफी कोशिश की, लेकिन बस खाई में गिर गई। बस में पिथौरागढ़ के नर्सिंग कॉलेज के कई छात्र थे। हादसे में दंपत्ति, एक मासूम समेत पांच की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि देने के निर्देश दिए।
मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इस राशि में उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से पांच-पांच लाख, जबकि सड़क सुरक्षा निधि से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से तीन-तीन लाख रुपये मिलेंगे। गंभीर घायलों को तीन-तीन लाख और सामान्य घायलों को 15 से 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
हादसे में जान गंवाने वाले
- खड़क सिंह (55) पुत्र जय सिंह, निवासी खेला धारचूला
- गंगा धामी (48) पत्नी खड़क सिंह, निवासी खेला धारचूला
- सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58) पुत्र ललित सिंह, निवासी टिमटिया तेजम, पिथौरागढ़
- दक्ष पंत (6) पुत्र विनोद पंत, ग्राम सिमायल बेड़ीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़












Click it and Unblock the Notifications