Bharat Gaurav Train: जानिए किराया, स्टेशन, बुकिंग और कहां-कहां होंगे दर्शन, IRCTC दे रहा ये खास ऑफर
Bharat Gaurav Train नए साल में 7 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश तीर्थस्थलों की यात्रा करनी है तो भारत गौरव ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जो कि 9 से 18 जनवरी तक संचालित की जाएगी। उत्तराखंड में ऋषिकेश, हरिद्वार स्टेशन चिह्रित किए गए हैं। इसका खर्चा 19 हजार से 42 हजार तक प्रति व्यक्ति तय हुआ है।

उत्तराखंड से भारत गौरव ट्रेन के जरिए अब श्रद्धालु सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश के भी दर्शन कर सकेंगे। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से तीर्थस्थल के दर्शन करवाने इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन के लिए ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी ललितपुर स्टेशन चयनित किए गए हैं।
श्रेणी के अनुसार कुल 767 बर्थ होंगी। इसमें सेकंड एसी में 49 सीटें, थर्ड एसी में 70 और स्लीपर में कुल 648 सीटें हैं। यह ट्रेन आगामी 9 से 18 जनवरी तक चलेगी। इसमें सेकंड, थर्ड एसी और स्लीपर की बुकिंग कराई जा सकती है। यात्रा पैकेज में नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन और बस के माध्यम से स्थानीय भ्रमण भी शामिल है।
यहां से बुकिंग
- पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय
- आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com
कोच प्रति व्यक्ति प्रति बच्चा (5-11 वर्ष)
सेकंड एसी 42,350 40,800
थर्ड एसी 31,900 30,600
स्लीपर 19,000 17,900
संपर्क-
देहरादून - 8287930665, 8650930962
मुरादाबाद - 8285469807
लखनऊ - 8287930913, 8287930908, 8287930906, 8287930902
कानपुर - 8595924298, 82879 30930
झांसी - 8595924291 , 8595924272












Click it and Unblock the Notifications