ना भीड़-भाड़, ना पहाड़ की लंबी चढ़ाई...देहरादून की ये जगहें देंगी आपको गर्मी में ठंडे मौसम का पूरा मजा
गर्मी की छुट्टी में घूमने की प्लानिंग कर रहें हैं और पहाड़ में जाने और भीड़ भाड़ से बचना चाहते हैं तो देहरादून में ही गर्मी में ठंड का एहसास हो सकता है। देहरादून में कई ऐसे टूरिस्ट प्लेस हैं।

इस गर्मी की छुट्टी में अगर घूमने की प्लानिंग कर रहें हैं और पहाड़ में जाने और भीड़ भाड़ से बचना चाहते हैं तो देहरादून में ही गर्मी में ठंड का एहसास हो सकता है। देहरादून में कई ऐसे टूरिस्ट प्लेस हैं जहां परिवार के साथ घूमने फिरने आ सकते हैं। इसके साथ ही प्रकृति और पानी का एहसास भी हो जाएगा। जानते हैं देहरादून के 5 ऐसे टूरिस्ट प्लेस।
सहस्त्रधारा
देहरादून में सहस्त्रधारा घूमने और देखने के लिए सबसे खास जगह है। यहां पहुंचकर पानी के साथ ही खुद को प्रकृति की गोद में महसूस कर सकते हैं। सहस्त्रधारा घंटाघर से करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर राजपुर गांव के पास स्थित है। यह जगह झरने और पानी के बीच मौज मस्ती के लिए बेहत लोकप्रिय है। पहाड़ी से गिरते हुए जल को प्राकृतिक तरीके से देखना सबसे रोमांचक लगता है। यहां से थोडी दूर एक पहाड़ी के अंदर प्राकृतिक रूप से तराशी हुई कई छोटी छोटी गुफाएं है। यहां आप कई घंटो आराम से आनंद ले सकते हैं। खाने-पीने से लेकर हर प्रकार की सुविधाएं यहां मौजूद हैं। जो कि गर्मी में सबसे हॉट पिकनिक स्पॉट है।
लच्छीवाला, नेचर पार्क
लच्छीवाला को अब नेचर पार्क के नाम से भी जाना जाता है। जो देहरादून से 22 किलोमीटर दूर हरिद्वार देहरादून ऋषिकेश रोड पर है प्रकृति के नज़ारों के अलावा यहां के पानी के कुंडों में मौज-मस्ती कर आप पूरा आंनद ले सकते हैं। सुसवा नदी से एक धारा कई तालों में एकत्र की जाती है। यहां सिर्फ पानी ही नहीं ओर भी विकल्प है। यहां पर पर्यटकों के लिए म्यूजियम है, जिसको धरोहर नाम दिया गया है। इस धरोहर म्यूजियम में जाकर हम अपने प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषण, पारंपरिक बीज एवं अनाज, पारंपरिक उपकरण एवं बर्तन, पारंपरिक चित्रकला, पारंपरिक नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र, मुखौटा नृत्य, एपण कला चित्र के साथ ही यहां पर तमाम चीजें स्क्रीन पर दिखाई जा रही है। यहां बोटिंग के अलावा म्यूजिकल फाउंटेन शो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। फैमिली के साथ पिकनिक के लिए ये सबसे बेस्ट जगह है।
गुच्चुपानी, रॉबर्स केव
गुच्चुपानी देहरादून से मात्र 8 किमी. की दूरी पर एक जगह है जिसे ब्रिटिशर्स रॉबर्स केव भी कहते हैं। 650 मीटर लम्बी यह गुफा आज भी रहस्यमय है। अब ये गुफा एक पर्यटन स्थल बन चुकी है। गुफा के अंदर एक नदी भी बहती है जो बारिश के दिनों में बहुत गहरी हो जाती है। यहां घुटनों तक पानी होने से पानी में चलने से अलग ही सुकून मिलता है। और इसे डाकू गुफा के नाम से भी जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसे ब्रिटिशर्स ने रॉबर्स केव नाम इसलिये दिया था क्योंकि उस समय जब डाकू डकैती किया करते थे तो उसके बाद वो सामान सहित इन गुफाओं में छिप जाया करते थे। अंग्रेज सेना यहां पहुंच नहीं पाती थी क्योंकि इसके गुफा के रास्ते बेहद रहस्यमय थे।
मालदेवता
मालदेवता रायपुर के आगे पर्यटकों के लिए फेवरिट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। जो कि देहरादून से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर हर तरफ पहाड़ और पानी दिखाई देता है। जहां आए दिन लोग परिवार और मित्रों के साथ समय बीताने और घूमने पहुंचते हैं। सड़क से नीचे उतरते ही यहां पानी मिल जाता है। यहां साइकिल से ट्रेक करने वालों की भी अच्छी खासा तादात मिल जाती है। यहां आसानी से आपको रेंट पर कैंप मिल जाएंगे। मालदेवता में रेस्टोरेंट और खाने पीने के साथ ही रहने की पूरी व्यवस्था है। जो कि एक नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रुप में डेवलप हो रहा है।
बुद्धा टेंपल
ऐतिहासिक और नई जगह से बच्चों को रुबरु कराना चाहते हैं तो बुद्धा टेंपल लोकप्रिय जगह है। जो कि देहरादून के क्लेमेनटाउन में है। यहां बुद्धा टेंपल देश-विदेश के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। इसको मिंड्रोलिंग मोनेस्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। यहां भगवान बुद्ध के साथ ही गुरु पद्मसंभव की विशाल प्रतिमाएं हैं। मठ के अंदर बुद्ध की 103 फीट ऊंची प्रतिमा है, जो पर्यटकों को आकर्षित करती है। यह आईएसबीटी से सबसे करीब है और शाम को यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। यहां बैठने और देखने के लिए लोग दूर दराज से आते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications