उत्तराखंडः प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने निर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ, विधानमंडल दल की होगी बैठक

देहरादून। उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब प्रदेश में सीएम और सरकार के गठन को लेकर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि इससे पूर्व उत्तराखंड विधानसभा सदन में प्रोटेम स्पीकर को चुन लिया गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देहरादून में राजभवन में बंशीधर भगत को उत्तराखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। इसके बाद आज यानी कि सोमवार को 11 बजे से प्रोटेम स्पीकर ने विधायकों को शपथ दिलाना शुरू किया।

Bansidhar Bhagat as protem Speaker of Uttarakhand Legislative Assembly

Recommended Video

      Uttarakhand: Protem Speaker Banshidhar Bhagat ने नए विधायकों को दिलाई शपथ | वनइंडिया हिंदी

      उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलानी शुरू की।

      इस दौरान सबसे पहले विधायक अनुपमा रावत को शपथ दिलाई गई। विधायक ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में शपथ ली। किशोर उपाध्‍याय ने गढ़वाली में शपथ ली। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, सोमेश्‍वर विधायक रेखा आर्य और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शपथ ली।

      इसके बाद विधानमंडल दल की बैठक होगी। बंशीधर भगत सातवीं बार विधायक चुने गए हैं। बता दें कि विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह भले ही 21 मार्च को आयोजित हो रहा है, लेकिन विधायकों का कार्यकाल जीत का प्रमाणपत्र मिलने के बाद से ही शुरू हो गया है।

      जानिये क्या होता है प्रोटेम स्पीकर

      चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद जब तक नए विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती है तब तक विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए संविधान के अनुच्छेद-180(1) के अनुसार राज्यपाल की ओर से कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की नियुक्ति की जाती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+