5 घंटे देरी से सजा बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार, मंच पर पहुंचते ही कर दिया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में पहली बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार आयोजित किया गया। जिसमें शाम चार बजे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पहुंचने का समय बताया गया। लेकिन बाबा का दरबार करीब 9 बजे शुरू हुआ और रात 11:44 बजे दरबार समाप्त की घोषणा की।

Bageshwar Dham Acharya Dhirendra Krishna Shastri court delayed 5 hours dehradun announcement reached stagee.

बताया गया कि परेड ग्राउंड में पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री के विमान में दो बार तकनीकी समस्या आई। इससे उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने में देर हो गई। उन्होंने कहा कि वह देहरादून आने के लिए सुबह सात बजे से तैयार थे, लेकिन विमान में तकनीकी समस्याओं के कारण समय से नही आ सके।

धीरेंद्र शास्त्री रात 8:20 बजे मंच पर पहुंचे। रात 11:44 बजे दरबार समाप्त की घोषणा की। इस तरह से करीब 5 घंटे बाबा का दरबार शुरू हुआ। बाबा ने इसकी वजह बताई और मंच से ऐलान किया कि वे जल्द ही 5 दिन देहरादून में दोबारा दरबार आयोजित करेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज एक दिन का दरबार लगा। यह समय देहरादून के लिए कम है। हम जल्द ही देहरादून में पांच दिन का दिव्य दरबार लगाएंगे और देहरादून के पागलों का दम पिएंगे। इसके लिए बात हो गई है जल्द ही दरबार लगाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजक निवृति यादव, अमित त्यागी मौजूद रहे।

आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से एक बार फिर भारत को हिन्दू राष्ट्र की मांग दोहराई। हर बार की तरह ही उन्होंने भक्तों की लगाई अर्जी के पर्चे खोले ओर उनको मंच पर बुलाया और बातचीत की। मंच से आचार्य ने कहा कि सौभाग्य है कि आप लोगों को देवभूमि में जन्म मिला।

अब हर घर से एक बच्चा सनातन का कफ़न बांधकर निकलेगा। दुनिया की कोई भी शक्ति हनुमान जी के सामने टिक नहीं सकती। जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यों स्वीकार करें। यह देश बाबर का नही, रघुवर का है।

दरबार में पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों के पर्चे खोले। सबसे पहले देहरादून के एक व्यक्ति का पर्चा खुला। उसमें पारिवारिक समस्या बताई गई। इसके बाद एक महिला की अर्जी लगी। महिला ने कारोबार को लेकर समस्या थी। धीरेंद्र शास्त्री ने खुद महिला की समस्या बताई और फिर उसका समाधान भी बताया।

इसके बाद बंजारावाला की एक महिला की अर्जी स्वीकार हुई। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री ने दरबार में सबसे पीछे खड़े एक व्यक्ति को बुलाया। उन्होंने कहा कि सबसे आखिरी में पेड़ के पास विजय नाम के व्यक्ति खड़े हैं उनकी अर्जी स्वीकार हुई है, वो आ जाएं। यह सुनते ही पूरा दरबार तालियों से गूंज गया। इसके बाद उन्होंने हेलमेट पहने खड़े एक व्यक्ति को बुलाया।

देहरादून में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार आयोजित किया गया। उनके यहां पहुंचने पर सीएम पुष्कर धामी सहित कई मंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म को लेकर बड़ी बातें कहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+