Bageshwar Bypoll Result: 'धन्यवाद बागेश्वर', BJP की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहला रिएक्शन

Bageshwar Bypoll Result: बागेश्वर में हुए उपचुनाव की शुक्रवार 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई थी। जो की अब पूरी हो चुकी है। भारतयी जनता पार्टी की प्रत्याशी पार्वती दास ने चुनाव में जीत का परचम लहरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने 2 हज़ार 810 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को चुनावी मात दी है।

बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर हृदयतल से आभार। यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है।

Bageshwar Bypoll Result: BJP

उत्तराखंड के सीएम पुष्क सिंह धामी ने पार्टी की जीत पर आभार जनता का शुक्रिया अदा किया। वहीं उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि धन्यवाद बागेश्वर!, इस उपचुनाव में बागेश्वर विधानसभा की सम्मानित जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं पर मुहर लगाई है।

राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुंमुखी विकास का नया अध्याय लिखेगी। वहीं उन्होंने लिखा कि बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक श्रीमती पार्वती दास जी को उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

आपको बता दें कि बागेश्वर उपचुनाव में 12 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने 2350 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी से बढ़त बनाई थी। पार्वती दास (भाजपा प्रत्याशी) को 29 हज़ार 101वोट मिले थे। वहीं बसंत कुमार (कांग्रेस प्रत्याशी) को 26 हज़ार 751 वोट हासिल हुए।

बागेश्वर उपचुनाव के 13वी राउंड की गिनती में 2 हज़ार 726 वोटों से भाजपा प्रत्याशी आगे थी। पार्वती दास (भाजपा प्रत्याशी) को 31 हज़ार 411 वोट हासिल हुए वहीं बसंत कुमार (कांग्रेस प्रत्याशी) को 28 हज़ार 685 वोट मिले। अंत में भाजपा प्रत्यासी ने चुनावी बाज़ी जीत ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+