बागेश्वर उपचुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के प्रत्याशी रहे रणजीत दास भाजपा में शामिल

बागेश्वर उपचुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए बागेश्वर में कांग्रेस के 2022 विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहे रणजीत दास को अपने पाले में शामिल कर लिया है।

बागेश्वर उपचुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए बागेश्वर में कांग्रेस के 2022 विधानसभा चुनाव प्रत्याशी रहे रणजीत दास को अपने पाले में शामिल कर लिया है। रणजीत को पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी में शामिल करवाया। बाद में उन्हें भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधिवत ज्वाइनिंग कराई है।

Bageshwar by election Ranjit Das join bjp who was the 2022 assembly election candidate of Congress in

रणजीत के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रणजीत उपचुनाव में कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन अब भाजपा के पाले में आ चुके हैं। हालांकि रणजीत को भाजपा टिकट देती है या फिर चुनाव में मुख्य भूमिका में शामिल किया जाता है इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है।

भाजपा अब तक स्वर्गीय चंदन राम दास के परिवार से ही किसी सदस्य को मैदान में उतारने पर विचार कर रही थी। जिसमें उनकी पत्नी और बेटे का नाम शामिल किया गया है। बागेश्वर सुरक्षित सीट से 2022 में भाजपा के चंदन राम दास ने चौथी बार प्रचंड वोटों से जीत दर्ज की थी।

2022 में चंदन ने कांग्रेस के फिर से नए चेहरे रणजीत दास को 12141 मतों के अंतर से हराया। चंदन राम दास को 32211 मत जबकि उनके निकट प्रतिद्धंदी कांग्रेस के रणजीत दास को 20017 मत प्राप्त हुए। चंदन राम दास 2007 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+