बद्री-केदार,कार्तिक स्वामी और ऋषिकेश यात्रा टूर पैकेज, जानिए क्या है खास, कब से और कितने में हो रही यात्रा

उत्तराखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने एक​ विशेष यात्रा पैकेज टूर की घोषणा की है। जिसमें बद्रीनाथ,केदारना​थ,कार्तिक स्वामी और ऋषिकेश की यात्रा कराई जाएगी।

तीन अक्टूबर से यात्रा पैकेज शुरू होगा। इस पहल के तहत मुंबई से तीन अक्टूबर को 'बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस' ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक इन प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकेंगे।

Badrinath Kedarnath Kartik Swami Rishikesh Yatra Tour Packag know what special from when how much

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी और ऋषिकेश की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय कर दी हैं। इन धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए तीन अक्तूबर को मुंबई से बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस शुरू होगी। पैकेज दर में केदारनाथ हेली सेवा के साथ ठहरना, खाना और बस सुविधा भी शामिल है। इसके लिए विशेष ट्रेन मुंबई से ऋषिकेश तक चलेगी।

जहां से पर्यटकों को बस के माध्यम से उक्त स्थलों तक ले जाया जाएगा। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पैकेज में केदारनाथ हेली सेवा का किराया शामिल है। स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए प्रति यात्री 56,325 रुपये और डीलक्स श्रेणी के लिए 59,730 रुपये लिया जाएगा।इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों को उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थलों की ओर आकर्षित करना है, जिससे राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सके।

इसके लिए विशेष ट्रेन मुंबई से ऋषिकेश तक चलाई जाएगी। इसके बाद पर्यटकों को बस के माध्यम से उक्त स्थलों तक ले जाएगा। केदारनाथ में हेली से यात्रा कराई जाएगी। पर्यटन विभाग के अनुसार इस पैकेज के माध्यम से श्रद्धालु न केवल प्रमुख तीर्थ स्थलों का दौरा कर सकेंगे, बल्कि योग और अध्यात्म की नगरी ऋषिकेश में भी समय बिता सकेंगे।

यहां के आश्रमों में योग और ध्यान का अभ्यास कर पर्यटक अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं। इसके अलावा, गंगा नदी के किनारे ध्यान और आरती का अनुभव उनकी यात्रा को और भी यादगार बनाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+