बद्रीनाथ हाईवे की रोड टूटी, लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे सफर
गोपेश्वर। बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही के चाडा तोक में हाईवे का पुस्ता शनिवार को क्षतिग्रस्त होने से हाईवे संकरा हो गया है। इसके साथ ही पुस्ते के आसपास करीब 25 मीटर हिस्से में दरारें आ गई हैं। हालांकि पुस्ते के क्षतिग्रस्त होने के बाद एनएचआईडीसीएल की ओर से यहां सुधारीकरण कार्य कार्य किया जा रहा है। लेकिन पुस्त निर्माण न होने की स्थिति में यहां हाईवे पूर्ण क्षतिग्रस्त हो सकता है।

शुक्रवार की रात्रि को पीपलकोटी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से यहां बिरही गांव के चाडा तोक में हाईवे का करीब 10 मीटर पुस्ता क्षतिग्रस्त हो गया। पुस्ते के क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर करीब 25 मीटर तक बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। साथ ही यहां हाईवे बेहद संकरा हो गया है। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। इस स्थान पर बड़े वाहनों का संचालन बमुश्किल करवाया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद उपजिलाधिकारी बुशरा अंसारी ने मौके का निरीक्षण कर एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को तत्काल हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से का सुधारीकरण करने के निर्देश दे दिये हैं। जिसके बाद यहां एनएचआईडीसीएल की ओर से क्षतिग्रस्त हिस्से का भरान कर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications