Badrinath Dham: कैसे ITBP चला रही है स्वच्छता अभियान? देखिए VIDEO
उत्तराखंड में भगवान बदरी विशाल के मंदिर का कपाट खुल चुका है। इससे पहले आईटीबीपी के जवानों ने वहां जिस तरह से स्वच्छता अभियान चलाया, उसकी काफी सराहना की जा रही है।

उत्तराखंड के पवित्र बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह से विधिवत पूजा का आरंभ हो गई। इस मंदिर का कपाट गुरुवार को ही खोल दिया गया था। इससे पहले गुरुवार को वहां आईटीबीपी के जवानों ने पवित्र मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे परिसर और आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाने का काम किया है। इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनकी सराहना की है।

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता अभियान
उत्तराखंड में पवित्र चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने चमोली जिले में श्री बदरीनाथ धाम मंदिर के परिसर की सवच्छता का अभियान शुरू किया और उसे हर तरह से स्वच्छ बनाने का काम किया।
मंदिर परिसर और जल स्रोतों की सफाई
प्रत्येक साल जब भगवान बदरी विशाल का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है, तो आईटीबीपी के जवान सेवा अभियान में जुट जाते हैं और मंदिर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाते हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही यह अर्धसैन्य बल पहाड़ों और मंदिर के नजदीक के पानी के स्रोतों की सफाई को अंजाम देते हैं।
सीएम धामी ने आईटीबीपी जवानों की सराहना की
गुरुवार को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर आईटीबीपी के जवानों ने तीर्थयात्रियों द्वारा छोड़े गए कचरे को हटाने का काम किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए आईटीबीपी के जवानों की सराहना की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Recommended Video
स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश
यात्रा शुरू होने से पहले आईटीबीपी के जवानों ने जो स्वच्छता का कार्य किया, यह संदेश स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों तक भी पहुंचा है, जिससे वे भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित हों और चारधाम यात्रा मार्ग की पवित्र को बनाए रखें।
पीएम मोदी के नाम से संपन्न हुई पहली पूजा
श्री बदरीनाथ मंदिर का पोर्टल शुक्रवार सुबह में खुला और पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न की गई। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे। चारधाम यात्रा पर निकलने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने भी अपनी ओर से पूरी तैयारी की है और गंतव्य स्थान तक पहुंचने में उनकी मदद कर रही है।
#WATCH | With the commencement of the Chardham Yatra in Uttarakhand, ITBP jawans come forward in maintaining the cleanliness of Badrinath Dham and its surroundings. A campaign has been launched by ITBP jawans to keep the hills and water sources clean near the Badrinath temple. pic.twitter.com/JiGvSETcfl
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 28, 2023












Click it and Unblock the Notifications