हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड के बदरीनाथ विधायक ने उठाया बड़ा कदम,स्पीकर को पत्र लिखकर की ये पहल

हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड के बदरीनाथ विधायक ने अपने 6 माह तक वेतन से बढ़े हुए भत्तों को आपदा में खर्च करने को स्पीकर को पत्र लिखा है। उत्तराखंड में विधायकों के वेतन और भत्ते बढ़ाने का ​गैरसेंण सत्र में विधेयक पास हुआ है। जिसके बाद राजभवन से इसकी मंजूरी मिलते ही विधायकों को बढ़े हुए भत्ते के रूप में वेतन मिलेगा।

बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने अगले 6 माह तक ये बढ़ी हुई रकम आपदा राहत के लिए देने का ऐलान किया है। विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि 6 महीनों तक वेतन भत्तों की बढ़ी हुई राशि को बदरीनाथ क्षेत्र के आपदा प्रबंधन में खर्च करने का अनुरोध किया है। इस बाबत उन्होंने स्पीकर को पत्र भी लिखा है।

Badrinath congress MLA big step took initiative salary allowances disaster writing letter Speaker

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पक्ष , विपक्ष के सभी विधायकों से अनुरोध किया है वह भी अपने बढ़े हुए वेतन भत्तों को आपदा राहत के लिए छोड़ दें। इससे आपदा प्रभावितों की काफी मदद हो सकेगी और प्रशासन को भी आपदा प्रबंधन में आसानी होगी। बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा के बहुत से क्षेत्र आपदा से प्रभावित हैं उन्होंने विधानसभा में इससे संबंधित प्रश्न लगाए थे लेकिन उनका जवाब नही मिल पाया ना ही चर्चा का मौका मिला।

बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में आपदा से कई स्कूल यहां तक की स्वास्थ्य सेवाएं और सड़क बड़ी मात्रा में प्रभावित हैं और यही हाल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों का भी है। उन्होंने कहा कि मेरा सरकार से अनुरोध है की आपदा की स्थितियों का पूरा आकलन कर त्वरित राहत प्रभावितों को पहुंचाई जाए और आपदा के जो मानक हैं उन में बदलाव कर उनको सरल किया जाए जिससे प्रभावितों को समुचित सहायता समय पर मिल सके।

लखपत बुटोला ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा मे अगर पर्याप्त चर्चा आपदा के विषय पर होती तो वह इस मुद्दे को वहां उठाते लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका क्योंकि विधानसभा सत्र संक्षिप्त अवधि में ही समाप्त हो गया लेकिन फिर भी मेरा सरकार से अनुरोध है कि सरकार आपदा की गंभीरता को समझेगी और समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।

लखपत बुटोला ने कहा कि जोशीमठ आपदा के इतने दिनों बाद भी जोशीमठ आपदा के लिए आया पैसा खर्च क्यों नहीं हो रहा है और लोगो की समस्या का समाधान क्यों नहीं हो रहा है यह समझ से परे है इससे संबंधित सवाल भी मैंने विधानसभा में लगाया था लेकिन उसका भी अभी तक जवाब नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी हमारे प्रदेश की तरह आपदा आई है वहां की सरकार ने स्वयं मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों और कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपने दो महीने के वेतन और भत्ते आपदा प्रबंधन के लिए दे दिए हैं उसी तर्ज पर मैंने स्वयं पहल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+