'सेंटा नहीं संत देकर जाता'..क्रिसमस पर वाल्मीकि बस्ती खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे रामदेव फिर क्या हुआ, देखिए VIDEO

Baba Ramdev on Christmas: क्रिसमस को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिला। हर कोई सेंटा से गिफ्ट लेने को उत्सुक नजर आए। खासकर बच्चों में इसको लेकर अलग ही उत्साह दिखा। इस बीच क्रिसमस पर बाबा रामदेव का अलग ही अवतार नजर आया।

योग गुरु बाबा रामदेव हरिद्वार में वाल्मीकि बस्ती जा पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों को मिठाइयां बांटी और लोगों से बातचीत की। स्वामी बाबा रामदेव ने बच्चों को मिठाइयां और उपहार बांटे। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

babab Ramdev reached Valmiki Basti on Christmas driving himself what happened VIDEO Santa not saint gives away

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाबा रामदेव खुद गाड़ी चलाकर बस्ती में पहुंचे। बाबा ने कहा कि हम रोज यहां से गुजरते हैं। आज सोचा क्रिसमस डे पर कहां जाएं यहीं यानि बस्ती में जाए। इस बीच बाबा बच्चों को देखकर आवाज लगाते हैं और उनसे नाम पूछते हैं।

बाबा ने कहा कि प्रसाद बांटा जाए और क्रिसमस मनाते हैं। बच्चे और महिलाएं बाबा को अपने बीच देखकर बड़े खुश नजर आए। बाबा ने कहा सेंटा नहीं देकर जाता संत देकर जाता है। इस दौरान बाबा ने सभी बच्चों से नाम पूछा और उनका हालचाल जाना। इसके अलावा बाबा ने बच्चों से जन्म दिन पर भी उनके पास आने का वादा किया।

योग गुरु के नाम से प्रसिद्ध स्वामी रामदेव ने कहा कि क्रिसमस मनाने के लिए वो यहां के लोगों के पास आए हैं।बाबा ने कहा कि यहां से रोजाना आते-जाते ये लोग उन्हें नमस्ते करते हैं, ऐसे में उन्होंने सोचा क्यों ना आज उनके साथ समय बिताया जाए। स्वामी बाबा रामदेव ने बच्चों को मिठाइयां और उपहार बांटे। साथ ही बुजुर्गों से बातचीत करते हुए कहा कि क्रिसमस के मौके पर भले ही सेंटा आए या ना आए, लेकिन एक संत जरूर आ गया है।

हरिद्वार वाल्मीकि बस्ती में पहुंचे स्वामी रामदेव लोगों के घरों के अंदर पहुंचे। इसी बीच उन्होंने कहा कि वाल्मीकि बस्ती में सफाई बहुत बेहतर दिखाई दे रही है। लोगों ने अपने घर और घर के बाहर साफ-सफाई अच्छी तरह से की हुई है और सभी लोगों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बाबा ने कहा कि सनातनी बनो, अपने संस्कृति का पालन करो। संत बनो, राम कृष्ण हनुमान बनो। बाबा ने कहा नववर्ष मनाना है तो अपने चारों धाम में जाकर मनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+