श्रीरामभद्राचार्य के उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कह दी बड़ी बात

Shri Ram Bhadracharya controversy statement जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान कहने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आश्चर्य जताया है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि रामभद्राचार्य ने बहुत बड़ा प्रश्न उठाया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 से 6 वर्षों से योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर विराजमान हैं, कहा जाता है कि वह बड़ी बारीकी से कार्य कर रहे हैं। उनके राज में श्रीरामभद्राचार्य के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पाकिस्तान बन रहा है। योगी के राज में पाकिस्तान। सुनकर धक्का लग रहा है।

Avimukteshwaranand Saraswati said big Shri Ram Bhadracharya statement Uttar Pradesh mini Pakistan

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि श्रीरामभद्राचार्य जी ने बड़ा सवाल उठा दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ के विक्टोरिया पार्क में बीते गुरुवार को आयोजित रामकथा से पहले जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य के दिए गए भाषण पर विवाद गहराया हुआ है। चरण पादुका पूजन के बाद संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हिंदुओं पर संकट है।

उन्होंने कहा कि अपने ही देश में हम हिंदू धर्म को उतना न्याय नहीं दे पा रहे है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को 'मिनी पाकिस्तान' बताया। उन्होंने हर घर में हिंदू धर्म की पाठशाला खोलने तथा माता-पिता से अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा देने का आह्वान किया। उन्होंने संदेश दिया कि हिंदुओं के तीन बालक अवश्य होने चाहिए।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया और कहा कि हिंदुओं को सजग होकर धर्म की शिक्षा बच्चों तक पहुंचानी होगी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बयानों पर पिछले दिनों से खूब राजनीति गरमाई हुई है। श्रीरामभद्राचार्य के बयानों को लेकर कई बार विवाद हो चुके हैंं।

इससे पहले उन्होंने वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज पर टिप्पणी कर दी थी। उनके संस्कृत ज्ञान को लेकर बयान दिया था। सोशल मीडिया पर मुद्दा गरमाया तो जगद्गुरु ने बयान पर सफाई दी थी। इस बार उन्होंने यूपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिस पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+