Kedarnath dham मंदिर के पास पहाड़ों में हुआ हिमस्खलन, थोड़ी देर तक उठता रहा बर्फ का धुंआ
केदारनाथ धाम में चोराबाड़ी ताल की तरफ हिमस्खलन हो गया। घटना सुबह करीब सवा सात बजे की बताई जा रही है। इस घटना को कई लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया।।

केदारनाथ मंदिर के आसपास के पहाड़ों में आज सुबह हिमस्खलन हुआ। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, घटना से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
#WATCH | An avalanche hit the mountains surrounding the Kedarnath temple in Uttarakhand, earlier today. As per the local administration, no damage of any kind was reported due to the incident pic.twitter.com/910yrv9IEi
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 8, 2023
चोराबाड़ी ताल की तरफ हिमस्खलन
केदारनाथ धाम में गुरुवार को चोराबाड़ी ताल की तरफ हिमस्खलन हो गया। घटना सुबह करीब सवा सात बजे की बताई जा रही है। इस घटना को कई लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया।। हिमस्खलन से बर्फ का धुंआ उठता रहा। जिसे देखकर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गई। घटना केदारनाथ से चार किमी दूर की बताई जा रही है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारों की मानें तो हिमालय क्षेत्रों में इस तरह की घटना आम बात है।












Click it and Unblock the Notifications