उत्तराखंड को मिली 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति, लगभग 48 करोड़ की धनराशि भी मंजूर, सीएम धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड को 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति मिल गई है। इनसे कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं को सुविधा मिलेगी।

उत्तराखंड को 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति मिल गई है। इनसे कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं को सुविधा मिलेगी। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथोरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, एवं रूद्रप्रयाग में बनाये जायेंगे। इसके लिये लगभग 48 करोड़ की धनराशि की भी मंजूरी प्रदान की गई है।

approval for 13 Nirbhaya hostels amount of 48 crores also approved, CM pushkar Dhami gratitude

बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं के लिए कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिये मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+