HNB गढ़वाल यूनिवर्सिटी में पीजी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए कब से और क्या है प्रक्रिया
HNB Garhwal University admission हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (एनएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी) में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया 27 मई से 20 जून 2025 तक जारी रहेगी।इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.hnbgu.ac.in के माध्यम से 27 मई से 20 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसकी तिथि शीघ्र ही विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम, परीक्षा केंद्रों की जानकारी और अन्य दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित किए जाएंगे।

बता दें कि गढ़वाल विश्वविद्यालय देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल है। हर वर्ष देशभर से हजारों छात्र यहां दाखिला लेने के लिए आवेदन करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन), एमएड (मास्टर ऑफ एजुकेशन), बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) और एमपीएड (मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) जैसे शिक्षा संकाय के पाठ्यक्रमों के साथ-साथ कुल 72 विभिन्न पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
- एनएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.hnbgu.ac.in
- 27 मई से 20 जून 2025 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
- 72 विभिन्न पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए कर सकते हैं आवेदन
- प्रवेश परीक्षा होगी आयोजित, तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जा रही सीयूईटी प्रवेश परीक्षा का गढ़वाल विवि के चौरास परिसर को परीक्षा केंद्र बनाएं जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने खुशी जाहिर की है। इस वर्ष गढ़वाल विवि को सीयूईटी परीक्षा केंद्र न बनाएं जाने छात्रों में रोष व्याप्त था। छात्रों की मांगों को देखते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से वार्ता कर श्रीनगर को सीयूईटी का परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की थी। गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने छात्र हितों को देखते हुए शिक्षा मंत्री से वार्ता करते हुए श्रीनगर में सीयूईटी का परीक्षा केंद्र बनाने का अनुरोध किया था,जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने गढ़वाल विवि के चौरास परिसर को सीयूईटी परीक्षा केंद्र बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications