पूर्व मंत्री हरक सिंह की बहू अनुकृति गुसाईं का कांग्रेस से इस्तीफा, मॉडलिंग से ऐसे हुई थी पॉलिटिक्स में एंट्री

उत्तराखंड कांग्रेस के सीनियर नेता पूर्व मंत्री हरक सिंह की बहू अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव 2022 में हरक सिंह रावत ने अनुकृति को राजनीति में उतारने के लिए ही भाजपा छोड़ी और कांग्रेस का दामन थामा।

Anukriti Gusain daughter-in-law of former minister Harak Singh resigns Congress politics modeling

कांग्रेस ने भी हरक सिंह को टिकट न देकर अनुकृति को लैंसडाउन सीट से चुनाव लड़ाया। अब अनुकृति ने कांग्रेस छोड़ दी है। अनुकृति आगे राजनीति में क्या स्टेप उठाएंगी। इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन जिस तरह की राजनीति उत्तराखंड में देखने को मिल रही है, उससे आने वाले दिनों में कई सियासी रंग देखने को मिल सकते हैं।

पूर्व मंत्री हरक सिंह हरिद्वार व गढ़वाल सीट से टिकट मांग रहे थे। इस बीच हाईकमान ने उन्हें उड़ीसा का पर्यवेक्षक बना दिया। जिसके बाद से हरक की दावेदारी खत्म हो गई। इस बीच हरक सिंह रावत के घर ईडी की छापेमारी का प्रकरण सामने आया। जिसमें हरक सिंह के परिवार और करीबियों पर भी शिकंजा कसता गया। इसके बाद अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

बीजेपी ने हरक सिंह रावत को जब छह साल के लिए पार्टी से निकाला तो इसका एक कारण अपनी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं को टिकट दिलवाना शामिल था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। तो कांग्रेस ने भी एक ही टिकट​ दिया। जिसके बाद पहली बार हरक सिंह रावत ने चुनाव नहीं लड़ा और अनुकृति गुंसाई को विधायक का चुनाव लड़वाया गया। अनुकृति लैंसडाउन में काफी सक्रिय रही। लेकिन अचानक से कांग्रेस छोड़ना किसी के गले न​हीं उतर रहा है।

कौन हैं अनुकृति गुसाईं
अनुकृति गुसाईं एक मॉडल और टीवी प्रजेंटर हैं। उनका जन्म 25 मार्च 1994 को हुआ। वर्ष 2013 में उन्होंने मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था और मिस इंडिया प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही थीं। वर्ष 2013 में वे ब्राइड ऑफ द वर्ल्ड इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2014 में मिस इंडिया पैसिफिक वर्ल्ड और वर्ष 2017 में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वे महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष भी हैं। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और दीप्ति रावत के बेटे तुषित रावत के साथ अनुकृति की शादी हुई थी।

  • शिक्षा-साफ्टवेयर इंजीनियर
  • उपलब्धियां- 2013 फेमिना मिस इंडिया दिल्ली
  • 2013 में ब्राइड आफ द वर्ल्ड इंडिया
  • 2014 में मिस इंडिया पैसिफिक वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व
  • 2017 में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व
  • 2022 लैंसडाउन से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा
  • संस्था- महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+