Ankita Bhandari case 9 दिन बाद प्रकट हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर, जानिए क्या बताया
Ankita Bhandari case उत्तराखंड में सियासी बवाल मचाने के बाद 9 दिन तक गायब रहे पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर अचानक सामने आ गए हैं। दोनों की अलग अलग अंदाज में एंट्री हुई है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सामने आने की बात की।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए देहरादून आने की बात की, उसके बाद देहरादून पहुंचकर एसआईटी के सामने पेश होने का दावा किया है। उर्मिला आज एसआईटी के सामने पेश होकर साक्ष्य पेश कर सकती हैं।

माना जा रहा है कि उर्मिला प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए भी अपनी बात रखेंगी। ऐसे में इस मामले में आने वाले दिनों में फिर से नया सियासी बवाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी केस में ऑडियो को लेकर कुछ वीडियो जारी किए।
जिसमें वीआईपी प्रकरण का जिक्र था। इसके बाद से विपक्ष और कई संगठन सीबीआई की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। सरकार के सामने इस मामले को लेकर फिर से कई तरह के सवाल खड़े हुए। उधर सुरेश राठौर और उर्मिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। जिसके बाद से ही दोनों अंडरग्राउंड हो गए।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सुरेश राठौर और उर्मिला समेत कुछ राजनीतिक दलों के खिलाफ छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले में खुलकर अपना पक्ष रखा।
उन्होंने साफ किया कि अंकिता के माता पिता जो जांच कहेंगे सरकार उसको कराने के लिए तैयार है। इधर सुरेश राठौर ने नैनीताल हाईकोर्ट से दो मुकदमे में राहत मिल गई। कोर्ट ने दो मुकदमों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जिसके बाद सुरेश राठौर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वो पुलिस और प्रशासन के सामने आकर सहयोग करने की बात कहते नजर आ रहे हैं।
साथ ही तमाम तथ्यों को सामने रखने की बात कही। उधर उर्मिला सनावर ने भी एक वीडियो जारी कर एसआईटी जांच में पुलिस का सहयोग करने की बात कही और देर शाम देहरादून भी पहुंच गई हैं। उर्मिला ने दावा किया है कि उसके पास अहम सबूत है। जिसे वो पुलिस को सौंपेगी। ऐसे में सबकी नजर आज के ताजा घटनाक्रम को लेकर रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications