Angel Chakma त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर सियासत, राहुल गांधी ने कहा-भयानक नफरत का अपराध, भाजपा ने दी नसीहत
Angel Chakma देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी बयान आया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयानक नफरत का अपराध है।
भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा है कि हमारी सरकार राज्य की एजुकेशन हब छवि के प्रति गंभीर, कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी आदि सभी पक्षों से राजनैतिक बयानबाजियों से दूर रहने का आग्रह किया है।

राहुल गांधी ने एंजेल चकमा की हत्या के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि नफरत रातों-रात पैदा नहीं होती। सालों से इसे रोज़ बढ़ावा दिया जा रहा है। खासकर हमारे युवाओं को ज़हरीले कंटेंट और गैर-ज़िम्मेदार कहानियों के ज़रिए, जबकि सत्ताधारी BJP के नफरत फैलाने वाले नेताओं द्वारा इसे नॉर्मल बनाया जा रहा है।
भाजपा ने त्रिपुरा के छात्र की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए, शीघ्र दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की उम्मीद जताई है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, हमारी सरकार राज्य की एजुकेशन हब छवि के प्रति गंभीर, कड़े कदम उठाए जाएंगे। वहीं राहुल गांधी आदि सभी पक्षों से राजनैतिक बयानबाजियों से दूर रहने का आग्रह किया है।
मीडिया में जारी अपने बयान में उन्होंने पूर्वोत्तर भारत के छात्र के साथ हुई दर्दनाक वारदात को लेकर उत्तराखंडवासी बहुत दुखी हैं। क्योंकि राज्य और विशेषकर राजधानी देहरादून में बड़ी संख्या में देश विदेश के छात्र शिक्षा ग्रहण करते है। जिसमें अब तक, बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में प्राप्त शिक्षा के कारण हमें एजुकेशन हब का दर्जा प्राप्त हुआ है।
लेकिन त्रिपुरा के हमारे बच्चे के साथ हुई इस घटना से हम सभी गमगीन और चिंतित है। लिहाजा हमारी सरकार इसे पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से लेते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से माफी मांगते हुए कहा, पार्टी एवं सरकार इस दुख की घड़ी में पूरी तरह उनके साथ है। दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के साथ, सरकार ये भी सुनिश्चित करेगी की आगे इस तरह की की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से इस संवेदनशील घटना पर बयान देते हुए सावधानी बरतने का आग्रह किया। कहा, अभी पुलिस की कार्यवाही चल रही है लिहाजा अंतिम नतीजे पर पहुंचने से पहले जांच पूर्ण होने का इंतजार करना चाहिए। विशेषकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की चिंता को राजनैतिक बताते हुए कहा, प्रत्येक मुद्दे पर क्षेत्रवाद, जातिवाद पर बांटने की कोशिश उचित नही है। उनको भी कार्रवाई पूरी होने तक सब्र रखने की ज़रूरत है, बजाय देवभूमि की छवि खराब करने की कोशिश के।
24 साल का एंजेल चकमा उत्तराखंड में देहरादून जिले में एमबीए की पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को एंजेल चकमा और उसका भाई सेलाकुई बाजार में कुछ सामान लेने गए थे। तभी वहां मौजूद छह लड़कों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। एंजेल चकमा पर धारदार हथियार से हमला भी किया है। गंभीर हालत में एंजेल चकमा को ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान करीब दो हफ्ते बाद 26 दिसंबर सुबह को एंजेल चकमा की मौत हो गई थी।
पुलिस ने एंजेल चकमा के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं एक आरोपी नेपाल फरार हो गया था, जिसकी तलाश में देहरादून पुलिस की एक टीम को नेपाल भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications