कांग्रेस के वक्त यहां शुक्रवार को हाईवे बंद कर नमाज पढ़ी जाती थी, उत्तराखंड में बोले अमित शाह

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पहाड़ी राज्य आए। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड ने पिछले चार वर्षों में समग्र विकास देखा है। हमसे पहले यहां जो सरकार थी, उसने विकास नहीं किया। क्‍योंकि, कांग्रेस अपने वादों से मुकरती है। शाह बोले, ''पहले जब मैं कांग्रेस सरकार के दौरान यहां आया था, तो कुछ लोगों ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया कि, वहां शुक्रवार को हाईवे ब्लॉक करने और नमाज करने की अनुमति है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है और उत्तराखंड के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकती।

उत्‍तराखंड आए अमित शाह

उत्‍तराखंड आए अमित शाह

देहरादून में अमित शाह ने आगे कहा, "भारतीय जनता पार्टी सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम मोदीजी की अगुवाई में देश को आगे ले जा रह हैं।" विपक्षी दल को निशाने पर लेते हुए शाह ने कहा, "कांग्रेस के लोगों राज्य में बाढ़ और कोरोना महामारी के दौरान नजर नहीं आते...लेकिन जब चुनाव नजदीक होते हैं तो वे सामने आते हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस करना शुरू कर देते हैं," उन्होंने कहा, "मैं चुनौती देता हूं.. हरीश रावत जी (पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता) कांग्रेस और भाजपा द्वारा अपने-अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए और पूरे किए गए वादों पर एक खुली बहस के लिए। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए गए लगभग 85% वादों को पूरा किया है।"

हरिद्वार में संबोधन देंगे केंद्रीय गृहमंत्री

अब गृह मंत्री के द्वारा आज शाम 4 बजे हरिद्वार में शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष व्याख्यान श्रृंखला को संबोधित करने की उम्मीद है। राज्‍य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी एक रैली को संबोधित किया है। उन्‍होंने कहा, "जिस क्षण हमें पता चला कि राज्य में एक प्राकृतिक आपदा आ सकती है, हमने अस्थायी रूप से चार धाम यात्रा रोक दी। सभी तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने स्थानों पर कुछ दिनों के लिए रुकें। इसलिए, यहां जुटे तीर्थयात्रियों में से कोई हताहत नहीं हुआ।"

70 सीटों पर होने हैं चुनाव

70 सीटों पर होने हैं चुनाव

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 की शुरूआत होने वाली है। यहां 70 सदस्यीय सीटों पर चुनाव होंगे। 2017 के चुनावों में, भाजपा ने 57 यहां विधानसभा सीटें हासिल कीं, वहीं कांग्रेस ने 11 सीटें जीतीं और बाकी सीटों पर अन्य ने जीत हासिल की। भाजपा जीते, इसलिए एक बार फिर अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर हैं। शाह ने देहरादून में 'घसियारी कल्याण योजना' भी शुरू की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+