Amit shah: केंद्रीय गृह मंत्री का उत्तराखंड दौरा, 31 मार्च को हरिद्वार से करेंगे इन योजनाओं का शुभारंभ

केंद्रीय गृह, सहकारिता मंत्री अमित शाह 31 मार्च को हरिद्वार से सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। जिसमें प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण कार्य शामिल है।

Amit shah Union Home Minister visit haridwar will launch schemes cooperative Department on March 31

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 31 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह हरिद्वार से सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। जिसमें प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण कार्य शामिल है।

95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र, जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का शुभारंभ

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से अमित शाह कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। इस योजना से प्रदेशभर के किसानों को समितियों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का शुभारंभ भी केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे। सहकारिता विभाग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। केंद्रीय मंत्री के दौरे को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम एवं विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ से संबंधित तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया जाएगा।

Recommended Video

    Uttarakhand: CM Dhami बोले-नकल विरोधी कानून से पेपर लीक, नकल पर लगेगी रोक | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+