अजब गजब: हेलीकॉप्टर से पहुंचे एग्जाम देने, बीएड की परीक्षा देने के लिए हर छात्र ने खर्च किए 10 हजार रुपए
Amazing student arrived helicopter give exam: उत्तराखंड में बीते दिनों से हो रही बारिश से रास्ते बंद पड़े हैं। बारिश के चलते लैंडस्लाइड होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जरुरी काम पड़ने और बीमार लोगों के लिए सफर करना बड़ी चुनौती है। इस बीच एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
छात्रों ने एग्जाम देने के लिए हेलीकॉप्टर ही बुक कर दिया। मामला पिथौरागढ़ का बताया जा रहा है, रास्ते बंद थे, तो एग्जाम देने के लिए छात्र हेलीकॉप्टर से पहुंचे। मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल किए गए हैं। छात्रों ने बताया कि हवाई यात्रा के लिए प्रति छात्र पर 10,400 का खर्चा आया।

उत्तराखंड में बादल फटने और तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में रास्ते बंद है। पिथौरागढ़ में भी रास्ता बंद है। इसी बीच इसी से जुड़ी एक अजीबो-गरीब घटना सामने आ रही है। दरअसल पिथौरागढ़ में रास्ता बंद होने के चलते बीएड के चार छात्रों को परीक्षा देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि उसके बाद चारों ने एक ऐसा फैसला लिया जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
छात्रों ने रास्ता बद होने की वजह से हैलीकॉप्टर से जाने का फैसला किया। उन्होंने हैलीकॉप्टर किराए पर लिया। जिसके बाद हैलीकॉप्टर से सफर तय कर परीक्षा देने पहुंचे। बता दें कि इस हवाई यात्रा में प्रति छात्र पर 10,400 का खर्चा आया।
मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले चार छात्र उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में पढ़ते है। जिसका नाम उमरम जाट, मगराम जाट, प्रकाश गोदारा जाट और लकी चौधरी बताया जा रहा है। बताया गया कि बीते सोमवार को वो मुनस्यारी पहुंचे थे। बुधवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में उनका एग्जाम था। कोई भी टैक्सी ड्राइवर उन्हें ले जाने को तैयार नहीं था।
हल्द्वानी-पिथौरागढ़ और टनकपुर-पिथौरागढ़ के रास्ते बंद थे। गाड़ी की सुविधा न होने पर छात्र परेशान हो गए। साल बर्बाद होने की चिंता हुई तो हेलीकॉप्टर सेवा लेने का मन बनाया। मुनस्यारी की एवियेशन कंपनी के बारे में पता किया और सभी ने हैली सेवा बुक कर पेपर देने का निर्णय लिया। हल्द्वानी से मुस्यारी की सड़क मार्ग दूरी लगभग 280 किमी है। जिसमें करीब 10 घंटे का समय लगता हैं। लेकिन हेलीकॉप्टर से उन्होंने ये दूरी 25-30 मिनट में कर ली।
अजब गजब: हेलीकॉप्टर से पहुंचे एग्जाम देने, बीएड की परीक्षा देने के लिए एक छात्र ने खर्च किए 10 हजार रुपए...छात्रों ने एग्जाम देने के लिए हेलीकॉप्टर ही बुक कर दिया। मामला पिथौरागढ़ का बताया जा रहा है, रास्ते बंद थे, तो एग्जाम देने के लिए छात्र हेलीकॉप्टर से पहुंचे। pic.twitter.com/7sFNnJ9MPN
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) September 10, 2025












Click it and Unblock the Notifications